शनिवार, 16 अक्टूबर 2021

डा आदर्श तागरा का नम आंखों से अंतिम संस्कार


मुजफ्फरनगर । भोपा थाना क्षेत्र से लगभग ग्यारह अक्टूबर को गंग नहर मे डूबे गांधी कालोनी निवासी डॉक्टर आदर्श तागरा का आज शुक्रताल में नम आंखों से अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

पी. ए. सी की 44 वी वाहिनी ने कड़ी मेहनत करते हुए डॉक्टर आदर्श के शव को 15 अक्टूबर की रात्रि लगभग 9:30 बजे गंग नहर खतौली पुल से ढूंढ निकाला था। पी. ए. सी. की 44 वाहिनी ने लगभग दो से तीन दिन की मेहनत करते हुए भोपा पुल से लेकर हर पुल पर तलाश करते हुए डॉक्टर के शव को ढूंढ निकाला। पी. ए. सी. की इस टीम मे सूबेदार अरविन्द त्यागी,हैंड कास्टेबल ब्रजपाल सिंह, हैंड कास्टेबल महेश शर्मा, कॉस्टेबल सुधीर कुमार,कास्टेबल शुभम तोमर,कास्टेबल पंकज तोमर,कास्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल विनीत राठी,कास्टेबल गौरव खैरिवाल,कास्टेबल आशीष कुमार,चालक गोविन्द कुमार आदि शामिल रहे यह टीम बी कंपनी 44 बी एन पी. ए. सी. वाहिनी मेरठ रही।




कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...