शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का अधिवेशन का मथुरा में सफल आयोजन



मथुरा। श्री बांके बिहारी जी की धरती पर मथुरा में दो दिवस का त्रिवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन का आयोजन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा किया गया जिसमें राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भाजपा  राजेश अग्रवाल, मंत्री सतीश महाना एवं मंत्री श्रीकांत शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह की उपस्थिति में चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। इसमें मुकुंद मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष, दिनेश सेठ, राजेंद्र गुप्ता महामंत्री और मुजफ्फरनगर से हमारे पूर्व विधायक अशोक कंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश गर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष, सरदार सुलखन सिंह  प्रदेश प्रचार मंत्री, सुनील तायल प्रदेश मंत्री  दिनेश बंसल संगठन मंत्री, बाबूराम मलिक संगठन मंत्री आदि लोगों पद देकर सम्मानित किया गया ।

मुजफ्फरनगर जिले के प्रत्येक कस्बों एवं शहर से सभी व्यापारी गण ने माननीय पूर्व विधायक अशोक कंसल एवं उनकी टीम को बुके देकर,माला पहनाकर मुंह मीठा करवा कर बधाई दी, जिसके लिए उन्होंने सबका धन्यवाद किया। आपको बताते चलें अशोक कंसल हमेशा से ही हर व्यापारी किए दुख सुख में हर समय उपस्थित रहे हैं जब भी किसी व्यापारी को कोई समस्या आई है इन्होंने हमेशा आगे आकर प्रशासन से वार्तालाप कर उस समस्या का समाधान किया है। इस परिणाम से मुजफ्फरनगर के व्यापारियों में एक हर्ष की लहर दौड़ गई क्योंकि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश का सबसे पुराना एवं सबसे बड़ा व्यापार मंडल है जिसके द्वारा समय-समय पर व्यापारियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत कर उसका निवारण किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...