रविवार, 26 सितंबर 2021

जानिए भगवान सूर्य की चाल, आज के पंचांग एवँ राशिफल के साथ



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 26 सितम्बर 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार - भाद्रपद)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - पंचमी दोपहर 01:04 तक तत्पश्चात षष्ठी*

⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका दोपहर 02:33 तक तत्पश्चात रोहिणी*

⛅ *योग - वज्र शाम 03:49 तक तत्पश्चात सिद्धि*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:01 से शाम 06:31 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:29* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:30*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - षष्ठी का श्राद्ध, कृत्तिका का श्राद्ध*

 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अश्विन माह* 🌷

🙏🏻 *अश्विन हिन्दू धर्म का सप्तम महिना है। अश्विन नक्षत्रयुक्त पूर्णिमा होने के कारण इसका नाम अश्विन पड़ा (अश्विनीनक्षत्रयुक्ता पौर्णमासी यत्र मासे सः)। आश्विन मास का संबंध अश्विनौ से है जो सूर्य के दो पुत्र हैं और देवताओं के चिकित्सक हैं। इस मास का एक नाम क्वार भी है। (उत्तर भारत हिन्दू पंचांग के अनुसार) से अश्विन का आरम्भ हो चुका है। (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी भाद्रपद मास चल रहा है) ।*

🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “तथैवाश्वयुजं मासमेकभक्तेन यः क्षिपेत्। प्रज्ञावान्वाहनाढ्यश्च बहुपुत्रश्च जायते।।” जो अश्विन मास को एक समय भोजन करके बिताता है, वह पवित्र, नाना प्रकार के वाहनों से सम्पन्न तथा अनेक पुत्रों से युक्त होता है ।*

🌷 *आश्विने भौमावास्याम जायते खलु पार्वती। विविध विपदाम धनक्षयं पापाचारम वर्धते।।*

🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व के अनुसार जो अश्विन मास में ब्राह्माणों को घृत दान करता है, उस पर दैव वैद्य अश्विनीकुमार प्रसन्न होकर उसे रूप प्रदान करते हैं ।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार अश्विन में धान्य दान करने से अन्न तथा धन की वृद्धि होती है।*

🙏🏻 *अग्निपुराण के अनुसार अश्विन के महिने में गोरस- गाय का घी, दूध और दही तथा अन्न देनेवाला सब रोगों से छुटकारा पा जाता है |*

🌷 *आश्विने कृष्णपक्षे तु षष्ठ्यां भौमेऽथ रोहिणी । व्यतीपातस्तदा षष्ठी कपिलानन्तपुण्यदा ।।*

🙏🏻 *अश्विन महिने के कृष्णपक्ष की षष्ठी के दिन मंगलवार, रोहिणी नक्षत्र और व्यतिपात हो तो वह अनंत पुण्य देने वाला कपिला षष्टी योग कहा जाता है। यह योग बहुत दुर्लभ है।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार सती ने अश्विन मास में नंदा (प्रतिपदा, षष्ठी और एकादशी) तिथियों में भक्तिपूर्वक गुड़, भात और नमक चढाकर भगवान शिवका पूजन किया और उन्हें नमस्कार करके उसी नियम के साथ उस मास को व्यतीत किया |*

🙏🏻 *अश्विन कृष्णपक्ष को पितृपक्ष महालय के नाम से जाना जाता है जिसमें पितृ ऋण से मुक्त होने तथा पितरों को तृप्त करने के उद्देश्य से श्राद्ध किया जाता है।*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *श्राद्धकर्म* 🌷

🙏🏻 *अगर श्राद्धकर्म करने के लिए आपके पास बिल्कुल भी धन नहीं है तो आपको उधार मांगकर धन लेना चाहिए और श्राद्ध करना चाहिए। अगर आपको कोई उधार नहीं दे रहा तो पितरों के उद्देश्य से पृथ्वी पर भक्ति विनम्र भाव से सात आठ तिलों से जलाञ्जलि ही दे दें। अगर यह भी संभव नहीं तो कहीं से चारा लाकर गौ को खिला दें। और अगर इतना भी संभव नहीं तो अपनी बगल दिखाते हुए सूर्य तथा दिक्पालों से कहें :*

🌷 *"न मेऽस्ति वित्तं न धनं न चान्यच्छ्राद्धोपयोग्यं स्वपितॄन्‌नतोऽस्मि ।*

*तृप्यन्तु भत्त्या पितरो मयैतौ कृतौ भुजौ वर्त्मनि मारुतस्य ।।"*

➡ *'मेरे पास श्राद्धकर्म के योग्य न धन-संपति है और न कोई अन्य सामग्री। अत: मै अपने पितरों को प्रणाम करता हूँ। वे मेरी भक्ति से ही तृप्तिलाभ करे। मैंने अपनी दोनों भुजाएं आकाश में उठा रखी हैं ।*

💥 *ऐसा विवरण विष्णुपुराण तृतीयांश, अध्यायः 14 तथा वराहपुराण अध्याय 13 में मिलता है।*


📖 *

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏संपूर्ण पक्ष में श्राद्ध की तिथियां :


पूर्णिमा श्राद्ध – 20 सितंबर

प्रतिपदा श्राद्ध – 21 सितंबर

द्वितीया श्राद्ध – 22 सितंबर

तृतीया श्राद्ध – 23 सितंबर

चतुर्थी श्राद्ध – 24 सितंबर

पंचमी श्राद्ध – 25 सितंबर

षष्ठी श्राद्ध – 27 सितंबर

सप्तमी श्राद्ध – 28 सितंबर

अष्टमी श्राद्ध- 29 सितंबर

नवमी श्राद्ध – 30 सितंबर

दशमी श्राद्ध – 1 अक्टूबर

एकादशी श्राद्ध – 2 अक्टूबर

द्वादशी श्राद्ध- 3 अक्टूबर

त्रयोदशी श्राद्ध – 4 अक्टूबर

चतुर्दशी श्राद्ध- 5 अक्टूबर

अमावस्या श्राद्ध- 6 अक्टूबर


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपको मिलजुल कर कार्य करने के लिए रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके लिए उन्हें अपने सहयोगियों से मदद लेनी पड़ेगी, तभी वह उस कार्य को समय से पूर्ण कर पाएंगे। आज आप अपने कानूनी विवाद व झगड़ों से फ्री होंगे, क्योंकि आज उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सायंकाल के समय आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन सावधान रहें, क्योंकि उसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन उत्साह से कार्य करने का रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरे उत्साह और लगन से करेंगे और उसमें कामयाबी भी हासिल करेंगे, जो आपको प्रगति की ओर लेकर जाएगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज किसी डील को फाइनल करते समय किसी पर भी कोई भरोसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। यदि आज किसी नई योजना को व्यवसाय में लागू करना चाहते हैं, उसके लिए समय उत्तम रहेगा। आज यदि आपने किसी को लंबे समय से धन उधार दिया हुआ था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके घर में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिससे परिवार के सभी लोग प्रसन्न नजर आएंगे। आज नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। सायंकाल के समय आज आप अपनी जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन इसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। आज आप संतान की समस्याओं को सुनने के लिए भी कुछ समय निकालेंगे।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन अध्यात्म के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप किसी धार्मिक स्थान पर जाने की यात्रा का प्लान अपने मित्रों के साथ बना सकते हैं। साझेदारी में यदि किसी व्यवसाय को किया हुआ है, तो उसमें आज आपकी आपके पार्टनर से कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आपका कोई सरकारी कार्य पूरा होगा, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को समाप्त करने के लिए आज अपने पिताजी से सलाह लेनी पड़ सकती है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप जीवनसाथी की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे व उनसे हर मामले में सलाह लेंगे, इसलिए जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। व्यवसाय कर रहे लोग यदि आज किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बहुत ही सावधानी से करें। नौकरी कर रहे जातकों को आज वेतन वृद्धि या पदोन्नति जैसी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें आप कामयाबी रहेंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने अपने किसी दोस्त को धन उधार दिया हुआ था, तो उसके कारण आज आपकी दोस्ती में दरार पड़ सकती है। आज आपको इधर-उधर की बातों पर ध्यान ना लगाकर अपने कार्य के बारे में भी सोचना होगा। सायंकाल के समय आपका ध्यान कुछ क्रिएटिव चीजों की ओर बढ़ेगा, जिन्हें आप खरीदने पर कुछ भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। विवाह योग्य जो सदस्य हैं, उनके लिए आज कोई उत्तम प्रस्ताव आ सकता है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपकी सफलता की ओर किए गए सभी प्रयास फलीभूत होंगे, जिनसे आप संतुष्ट होंगे। व्यवसाय व व्यापार में उन्नति से आज आपको नए नए अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचान कर उन पर अमल करना होगा, इसलिए आज आपको किसी की बात पर भरोसा करने से पहले सोचना होगा। आज आपको अपनी माताजी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, क्योंकि आज उनको कोई रोग परेशान कर सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े लोग आज अपने कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे उनके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। आज किसी रसूखदार व्यक्ति के मिलने से उनको लाभ हो सकता है। जीवनसाथी से आज धन को लेकर कोई वाद विवाद पनप सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको नहीं मनाने की कोशिश करनी चाहिए। यदि आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए डाल दें।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को भी ऑफिस में आज आपको अत्यधिक काम सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान भी रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने जीवनसाथी को यदि अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाना है, तो वह मिलवा सकते हैं। आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो भविष्य में आप के ऊपर आर्थिक स्थिति के लिए परेशान होना पड़ सकता है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन काफी समय अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आज आपको किसी की मदद उसे हद तक करनी है, तब तक लोग उसे आपका स्वार्थ ना समझें। यदि ऐसा हो, तो सावधान रहें। आज आपके कुछ शत्रु भी प्रबल रहेंगे, जो आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटका सकते हैं। यदि आज किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की सोच रहे हैं, उसके जरूरी कागजात स्वाधीनता से जांच लें। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में आवेदन किया था, आज उसका परिणाम आ सकता है, जिसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह आपको सफलता अवश्य देगा, इसलिए आज आप उसी कार्य को करने की सोचे, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। आज आप उसे पूरे करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसके कारण आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन यदि आप किसी से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। आज आपको अपने किसी परिजन से फोन पर कोई सूचना प्राप्त हो सकती है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके कुछ विरोधी आपकी शान शौकत को देखकर आपकी आलोचना में लगे रहेंगे, लेकिन आपको अपने आलोचकों की आलोचना पर ध्यान ना देकर आगे बढ़ना होगा, तभी सफलता आपके कदम चूमेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों का समाधान खोजने के लिए आज अपने गुरुजनों से सलाह लेनी पड़ सकती है। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।


26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44



 

शुभ वर्ष :2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...