बुधवार, 28 जुलाई 2021

सोनाली नदी में 10 हजार क्यूसेक पानी छोडने की तैयारी, बाढ की आशंका

मुजफ्फरनगर। सोनाली नदी में बुधवार की देर रात 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इसके चलते इलाके में लोगोें को अलर्ट किया गया है।

शिवालिक पहाड़ियों पर भारी वर्षा के कारण पिछले हफ्ते 8 हजार क्यूसेक उत्तराखंड से सोनाली नदी में पानी छोड़ा गया था। रात से हो रही बारिश के कारण बुधवार की देर रात 12 बजे के लगभग 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। सभी ग्रामीणों को  सतर्क रहने के लिए कहा गया है। पुरकाजी के शेरपुर चौकी इंचार्ज देवा सिंह को बाढ़ ग्रस्त गावो में जाकर एलोसमेंट द्वारा लोगो को सूचना देने के निर्देश दिए है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

लिव इन रिलेशनशिप के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

  मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को क्रांतिसेना व शिवसेना की जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम चौधरी के नेतृत्व मे भारी संख्या में महिलाओं ने सड़कों पर उतर...