बुधवार, 23 जून 2021

किसान ट्रेक्टर यात्रा के गुरुवार को स्वागत की तैयारी


 मुजफ्फरनगर । 24 जून को किसान ट्रैक्टर यात्रा का मुजफ्फरनगर में स्वागत किया जाएगा।

भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि सहारनपुर से आ रही किसान यात्रा को 3:00 बजे रामपुर तिराहे पर स्वागत समस्त सदर ब्लॉक और पुरकाजी ब्लॉक के कार्यकर्ता करेंगे। सिख समुदाय द्वारा कंपनी बाग में रोड पर स्वागत के बाद वहलना चौक पर समस्त बघरा ब्लॉक समस्त मोरना ब्लॉक और चरथावल ब्लॉक 3.5 बजे यात्रा में शामिल होगा। मंसूरपुर में  4:30 बजे शाहपुर ब्लॉक शामिल होगा।                              खतौली कस्बे में घुसते ही नहर पार होते ही आर्य समाज के पास शाम 5:00 बजे यात्रा का स्वागत होगा और खतौली और जानसठ ब्लॉक यात्रा में शामिल होगा। रात्रि में समस्त किसानों का विश्राम सिवाया टोल प्लाजा  पर रहेगा। सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सभी गांव में फोन से कांटेक्ट करके उपरोक्त कार्यक्रम अनुसार सही समय पर अपने ट्रैक्टरों  सहित यात्रा में शामिल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...