रविवार, 20 जून 2021

इस बार कोरोना गाइडलाइंस के साथ मनेगा योग दिवस


मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि वर्तमान में देश में उत्पन्न महामारी की विषम परिस्थितयों के दृष्टिगत कल होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 के आयोजन को सोशल डिस्टेंसिंग और भारत सरकार द्वारा निर्गत गाइड लाइन के अनुसार आयोजित किया जायेगा। वर्ष 2015 के उपरान्त संयुक्त राष्ट्र संघ ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए 21 जून को योग दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया। इस दिन को पूरे विश्व में बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थिति में जन समूह के एकत्र होने की सलाह नहीं दी जा रही हैं, ऐसी परिस्थति को ध्यान में रखते हुए आयुष मंत्रालय, भारत सरकार ने लोगों को अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने आवास पर ही योगाभ्यास किये जाने की सलाह दी है। ऐसी स्थिति में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार ने सोशल और डिजिटल मीडिया जैसे यूटयूब, फेसबुक, ट्विटर, इन्स्टाग्राम आदि के माध्यम से योगाभ्यास को बढावा देने की योजना बनायी है जिससे लोग आॅनलाइन प्रतिभाग कर सकें। इस हेतु ‘‘ Be With Yoga, Be At Home   ’’  का संदेश यथासम्भव अधिक से अधिक लाभार्थियों को प्रसारित किया जा सकता है।

उन्होने बताया कि राज्य सरकार के अधीन विभिन्न विभाग, मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों से अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को शेयर, ट्विट करने, लाईक आदि के माध्यम से मनाये जाने पर विचार करने का तथा राज्य सरकार के अधीन विभिन्न विभागों, कार्यालयों, स्वतंत्र निकायों, शैक्षणिक संस्थाओं व अन्य प्रतिभागी संस्थाओं द्वारा प्रतिभाग करने और परिवार के सदस्यों के साथ अपने घर पर ही जीवन के अभिन्न अंग के रूप में योगाभ्यास करने का सुझाव दिया गया है। इस सत्र हेतु  परिवार के साथ योग मनाये जाने पर संगठनात्मक लक्ष्य के रूप में विचार किया जा सकता है। काॅमन योगा प्रोटोकाॅल का प्रारूप ई-बुक और विडियों के माध्यम से वेबसाईट yoga.ayush.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

उन्होने बताया कि सचिव, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा योगाभ्यास को अपने जीवन का अभिन्न अंग एवं मूल मंत्र मानते हुए इस परिप्रेक्ष्य में निम्नलिखित दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए 21 जून को प्रातः 07 बजे योगाभ्यास हेतु निम्नवत आह्वान किया गया हैः-

(ं) ‘‘काॅमन योगा प्रोटोकाल’’ का सम्पूर्ण प्रदर्शन पिछले वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों का अपने घर पर ही रहकर इसमें प्रतिभाग करना मुख्य आकर्षण होगा। दिनांक 21.06.2021 को प्रातः 07ः00 बजे सभी लोगों को अपने परिवार के सदस्यों के साथ 45 मिनट तक काॅमन योगा प्रोटोकाल ड्रिल करते हुए हजारों अन्य लोगों के साथ जुडेगे। काॅमन योगा प्रोटोकाल एक योग प्रोटोकाल है जो अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस हेतु योगा एक्सपर्ट के माध्यम से तैयार किया गया है। विगत कुछ वर्षों से योग कार्यक्रम पूरे विश्व में बहुत ही लोकप्रिय हुआ है।

(इ) आयुष मंत्रालय व अन्य प्रतिभागी संस्थाओं द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस घर पर माने जाने हेतु योग और ‘‘काॅमन योगा प्रोटोकाल’’ प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है। आयुष मंत्रालय की सोशल मीडिया प्लेटफार्म और अय प्रतिभागी चैनलों पर प्रतिदिन इस कार्यक्रम का आॅनलाइन सत्र चलाया जायेगा जिसका विस्तुत अवलोकन मंत्रालय के सोशल मीडिया हैंडल पर किया जा सकता हैं आगामी दिवसों में बहुत से प्रतिष्ठित योग संस्थानों द्वारा आॅनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम काॅमन योगा प्रोटोकाल के अन्तर्गत आयोजित किए जायेगे। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 के आयोजन हेतु लोगों और उनके परिवार को इस कार्यक्रम से जोडने हेतु तैयार करने के लिए उक्त संसाधनों का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है।

(ब) वर्तमान में कोविड-19 महामारी व सोशल डिस्टेन्सिंग की अपरिहार्यता के दृष्टिगत प्रदेश में विगत वर्ष की भांति सामूहिक रूप से विभिन्न खुले स्थानों, पार्को, शैक्षणिक संस्थाओं आदि में विशाल जनसमूह के साथ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग कार्यक्रम आयोजित किया जाना व्यवहारिक रूप से सम्भव नहीं है, ऐसी स्थिति में आम जन को अपने घर पर ही रहकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ ‘‘काॅमन योगा प्रोटोकाल’’ के अनुसार योगाभ्यास किया जाना श्रेयस्कर होगा।

3- सप्तम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एव निदेशक, आयुर्वेद सेवायें द्वारा दिए गए सुझाव के आधार पर कार्य योजना निम्नवत हैः-

ऽ विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में काॅमन योगा प्रोटोकाॅल (ब्ल्च्) का व्यापक प्रदर्शन, आयोजन के केन्द्र में रहेगा जो प्रतिभागियों के घरों में गैर सामूहिक तरीके से किया जायेगा। घर पर 21 जून 2021 को प्रातः 7ः00 बजे से 45 मिनट लम्बी ‘‘काॅमन योगा प्रोटोकाल’’ ड्रिल करके आप और आपका परिवार हजारों अन्य लोगों से जुड सकते है।

ऽ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन घरेलू स्तर पर सम्भव बनाये जाने हेतु आयुष मंत्रालय और अन्य हितधारक योग संस्थाओं द्वारा ‘‘काॅमन योगा प्रोटोकाॅल’’ पर कई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का प्रशिक्षण सत्र ‘‘काॅमन योगा प्रोटोकाल’’ पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रतिभागी टी0वी0 चैनलों द्वारा प्रतिदिन नियमित रूप से प्रसारित किया जायेगा जिसे मंत्रालय के सोशल मीडिया हैण्डल पर देखा जा सकता है। इन चैनलों पर 21 जून, 2021 के लिए विशिष्ट गतिविधियों की घोषणा की जायेगी।

ऽ विभिन्न प्रतिष्ठित योग संस्थान आने वाले दिनों में ‘‘काॅमन योगा प्रोटोकाल’’ में आॅनलाइन प्रशिक्षण भी प्रदान करेंगे। इन संसाधनों का उपयोग अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 हेतु स्वयं एवं परिवार को तैयार किये जाने हेतु किया जा सकता है। यदि आप पहले से ही ‘‘काॅमन योगा प्रोटोकाल’’ से प्रशिक्षित हैं तो अपने परिवार के सदस्यों को भी प्रतिशण दे सकते है।

ऽ भारत सरकार द्वारा उपरोक्तानुसार निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 मनाया जायेगा तथा भारत सरकार आयुष मंत्रालय की योजना के अनुसार योग दिवस के दिन की सारी गतिविधियां हैशटैग  #BeWithYogaBeAtHome   थीम पर आयोजित कराया जाय तथा उक्त गतिविधियों को उपर्युक्त हैशटैग के साथ आयुष मंत्रालय की सोशल मीडिया तथा प्रदेश सरकार की आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर टैग कर लिया जाय।

ऽ प्रदेश स्तर पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा कामन योगा प्रोटोकाॅल के अनुसार योगाभ्यास करते हुए 45 मिनट का एक वीडियो तैयार कर (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से) राज्य सरकार के अधिकारिक सोशल मीडिया हैण्डिल्स तथा विभाग के सोशल मीडिया हैण्डिल्स पर लाईव योग कार्यक्रम के रूप में इस प्रसारण को  #BeWithYogaBeAtHome   हैशटैग के माध्यम से सोशल मीडिया पर प्रचारित-प्रसारित किया जायेगा, जिसमें महामहिम राज्यपाल महोदया एवं माननीय आयुष मंत्री जी का अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सम्बन्ध में सन्देश भी सम्मिलित होगा।

ऽ इसी प्रकार प्रदेश के समस्त महानुभावों से आग्रह कर  #BeWithYogaBeAtHome   पर आधारित अपने योगाभ्यास का वीडियों टैग करने तथा प्रदेश के समस्त योग दिवस के आयोजनों को भी इसी हैशटेग का उपयोग कर भारत सरकार के कार्यक्रम में सहयोग एवं उसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...