सहारनपुर। ( रिपोर्ट सुधीर गुप्ता/रमन गुप्ता) अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष अनुज चौधरी मदनुकी ने संगठन को गतिशीलता प्रदान करने के उद्देश्य से संगठन में कुछ और नए सदस्यों को जोड़ा हैं।
दिल्ली रोड स्थित अहमदबाग में आयोजन कार्यक्रम के अनुसार अंबेहटा चांद के ग्राम प्रधान विशाल पुंडीर को जिला उपाध्यक्ष व बेहडा कलां के प्रधान जितेंद्र सिंह उर्फ मांगा को जिला महासचिव किया गया। जिला अध्यक्ष अनुज चौधरी मदनुकी ने उपस्थित ग्राम प्रधानों को विश्वास दिलाया कि पूरे जनपद में कहीं पर भी प्रधानों का किसी प्रकार से भी उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
इस मौके पर विशाल प्रधान राव राशिद प्रधान,शाहनवाज प्रधान निवादा, राव आसिफ अल्हेडी, अंकित राणा प्रधान बहेडा, चौधरी बाबर प्रधान लंढोरा गुर्जर, बिरम प्रधान अहमदपुर,रोहिताश प्रधान साढौली हरिया,अभय प्रधान चेहड़ी,तिरसपाल प्रधान जन्धेडा,अमित प्रधान खानपुर,पंकज उमरी,वासिल तोमर,नागेन्द्र राणा,सोनू चांदनपुर आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट। सुधीर गुप्ता/रमन गुप्ता
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें