शुक्रवार, 25 जून 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 25 जून 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 25 जून 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - ज्येष्ठ)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा सुबह 08:59 तक तत्पश्चात द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - मूल सुबह 06:40 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*

⛅ *योग - ब्रह्म रात्रि 10:38 तक तत्पश्चात इन्द्र*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:01 से दोपहर 12:41तक*

⛅ *सूर्योदय - 05:59* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:22* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - वटसावित्री व्रत पारणा*

 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *विद्यालाभ योग* 🌷

➡ *26 जून 2021 शनिवार को विद्यालाभ योग (गुजरात एवं महाराष्ट्र छोड़कर भारतभर में)*

 🙏🏻 *विद्यालाभ के लिए मंत्र* 

👉🏻 *ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं वाग्वादिनि सरस्वति मम जिह्वाग्रे वद वद ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं नमः स्वाहा ।*

➡ *इस मंत्र को 26 जून 2021 को प्रातः 04:26 से रात्रि 11:45 तक 108 बार जप लें और फिर उसी रात्रि 11:00 से 12:00 बजे के बीच जीभ पर लाल चंदन से "ह्रीं " मंत्र लिख दें । जिसकी जीभ पर यह मंत्र इस विधि से लिखा जायेगा, उसे विद्यालाभ व विद्वत्ता की प्राप्ति होगी |*

💥 *विशेष - (ध्यान दें :- गुजरात एवं महाराष्ट्र में यह योग 23 जुलाई 2021 को है ।)*

         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *तुलसी महिमा* 🌷

🌿 *तुलसी के नाम-उच्चारण से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं तथा अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है |*


            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *दाद-खाज* 🌷

🍋 *नींबू के रस में इमली के बीज पीसकर लगाने से लाभ होता है !*

🙏🏻 *


📖 *

📒 *

              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक आरम्भ

जून 28, 2021, सोमवार को 01:00 pm

पंचक अंत

जुलाई 3, 2021, शनिवार को 06:14 am

पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

21 जून- निर्जला एकादशी

 

 5 जुलाई- योगिनी एकादशी

 

 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष


22 जून: भौम प्रदोष


जुलाई 2021: प्रदोष व्रत


07 जुलाई: प्रदोष व्रत


21 जुलाई: प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

ज्येष्ठ पूर्णिमा जून 24, बृहस्पतिवार

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार


अमावस्या


जुलाई, 2021 में अमावस्या तीथि 09 जुलाई, सुबह 5:16 बजे - 10 जुलाई, 6:46 बजे

अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप थोड़े से ही प्रयास से सभी कार्य समय से निपटाने में सफल रहेंगे, इसीलिए यदि परिवार में भी कोई विवाद चल रहा है, तो उसे परिवार की मदद से निपटाने की कोशिश करें। सायंकाल के समय आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ खर्चा भी करना पड़ सकता है। आज आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप आर्थिक तंगी से परेशान हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको निरंतर परिश्रम करने की आवश्यकता है, तभी आप सफलता की सीढ़ी चढेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपको अपने व्यवसाय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, अगर किसी कार्य में हाथ डालेंगे, तो वह आसानी से पूरा नहीं होगा और आप थोड़े निराश हो सकते हैं, इसलिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकता है, इसलिए आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाना होगा। कला और साहित्य में भी आज आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ती दिख रही है। आज आप अपनी माता जी के लिए कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। राजनीतिक दिशा में कार्य कार्य कर रहे जातकों के लिए पिछले कुछ समय से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, वह आज समाप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपने गुरुजनों के साथ व सलाह की आवश्यकता होगी। दांपत्य जीवन में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। आज आपके काम में आ रही बाधा दूर होने की संभावना है। यदि आपके पुत्र व पुत्री के विवाह में बाधा आ रही थी, तो वह आज परिवार के किसी सदस्य की मदद से समाप्त होगी। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को रोजगार मिल सकता है। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। परिवार में छोटे सदस्य आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं और उनको पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि इसमें गिरावट आ सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज आपको अपने परिवार व व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपने व्यापार में सफलता पाने में कामयाब रहेंगे, इसलिए आज आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति मिलती दिख रही है। सायंकाल के समय यदि आपके आसपास में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उसमें अपने क्रोध पर काबू में रखना होगा। यदि आज कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य में आपको परेशान कर सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए होगा। आज आप राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में अपनी ख्याति से झंडे लहराएंगे, जिससे आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। विद्यार्थियों को निरंतर परित्रम करने की आवश्यकता है, तभी उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। दांपत्य जीवन में यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आज आप अपनी जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप व्यापार मे किसी नए कार्य का आरंभ करने की सोच सकते हैं, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। धन संपत्ति अर्चित के लिए आज आप कुछ ऐसे नए कार्य कर सकते हैं, जिनके लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक संपत्ति से संबंधित यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है। संतान के भविष्य के लिए आज आप कुछ योजनाओं को बना सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। व्यापार मे आज आपको कुछ नए नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपके पुराने शत्रु नौकरी में फिर से सिर उठा सकते हैं, लेकिन वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। आज आपके घर परिवार में यदि कोई पुराना विवाद चल रहा था, तो वह समाप्त होगा और दोस्तों की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपके परिश्रम से आज आपकी जय जय कार होगी जिससे आपके नए मित्र भी बनेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास उपलब्धियों का दिन रहेगा। आज आपको संतान की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आज आप अपने पारिवारिक सदस्यों की जरूरतों के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे। परिवार में छोटे बच्चे भी आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको किसी जरूरी कार्य से यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज नौकरी में आपके ऊपर कुछ अधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसको आप अपनी मेहनत और ईमानदारी से सभी कार्य पूर्ण करने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे, इसलिए आप परिवार के सदस्यों से नाराजगी जता सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रगति देखकर आज आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों के कुछ अन्य लोगों से संपर्क बन सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति में सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी काम के लिए कर्जा लेना पड़ सकता है, लेकिन आप यदि आज कर्ज लेने का मन बना रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर लें क्योंकि उसे चुकाना मुश्किल होगा। सायंकाल के समय आपके व्यापार की काफी लंबे समय से रुकी हुई डील फाइनल होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी, जिससे आपका उत्साह भी बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज नौकरी में आप अपने प्रतिद्वंद्वियों का सरदर्द बने रहेंगे, जिससे वह आप से परेशान हो जाएंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको इनसे सतर्क रहना होगा। आज आपकी धर्म-कर्म के कार्यों के प्रति आस्था बढी दिखेगी, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। रात्रि का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने किसी प्रयोजन के घर मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज विद्यार्थियों को यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है, तो वह आसानी से मिल सकता है


दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34



 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...