शुक्रवार, 18 जून 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 18 जून 2021

 


🌹 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 18 जून 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - ज्येष्ठ*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - अष्टमी रात्रि 08:39 तक तत्पश्चात नवमी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी रात्रि 09:38 तक तत्पश्चात हस्त*

⛅ *योग - सिद्धि 19 जून रात्रि 02:47 तक तत्पश्चात वरीयान्*

⛅ *राहुकाल - सुबह 10:59 से दोपहर 12:40 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 05:58* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:21* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

ग्रह क्लेश से परेशान व्यक्ति हनुमान मंदिर में जाकर उपाय करें। मंदर जाते समय साथ में एक सफ़ेद धागा  लेकर हनुमान जी के सिंदूर से रंग दे। अब धागे को घर की चौखट पर बांध दे। इस उपाय से घर में हमेशा सुख शांति बनी रहेगी।

🌷 *काम धंधे में सफलता एवं राज योग के लिए*

➡ *18 जून 2021 शुक्रवार को शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है ।*

🙏🏻 *अगर काम धंधा करते समय सफलता नहीं मिलती हो या विघ्न आते हों तो शुक्ल पक्ष की अष्टमी को बेल के कोमल कोमल पत्तों पर लाल चन्दन लगा कर माँ जगदम्बा को अर्पण करने से .... मंत्र बोले " ॐ ह्रीं नमः । ॐ श्रीं नमः । " और थोड़ी देर बैठ कर प्रार्थना और जप करने से राज योग बनता है गुरु मंत्र का जप और कभी कभी ये प्रयोग करें।*

🙏🏻 *

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सुख समृद्धि और सौभाग्य की बढोत्तरी के लिए व्रत*

🙏🏻 *जेष्ट मास में सुहागन देवियों के लिए व्रत "उमा ब्रह्मणि व्रत" ... भविष्‍योत्‍तर पुराण के अनुसार ज्‍येष्ठ शुक्ल नवमी को हो सके तो आसपास कन्याएं - बेटियां छोटी -छोटी हो तो उनको दूध और चावल की खीर का भोजन करायें | खुद भी खायें और माँ पार्वती के नाम का थोड़ा जप कर दें ये मंत्र बोल कर |*

🌷 *ॐ पार्वत्‍यै नमः*

🌷 *ॐ शंकरप्रियायै नमः* 

🌷 *ॐ गौरियै नमः*

🌷 *ॐ उमायै नमः* 

🙏🏻 *ये बोल कर माँ पार्वती को प्रणाम करें तो उस सुहागन देवी के घर में सुख समृद्धि और सौभाग्य की बढोत्तरी होती है |*

💥 *विशेष ~ 19 जून 2021 शनिवार को ज्‍येष्ठ शुक्ल नवमी तिथि है ।*

🙏🏻 *-*

बजे

01:00 pm

पंचक अंत

जुलाई 3, 2021, शनिवार को 06:14 am

पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

21 जून- निर्जला एकादशी

 

 5 जुलाई- योगिनी एकादशी

 

 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष


22 जून: भौम प्रदोष


जुलाई 2021: प्रदोष व्रत


07 जुलाई: प्रदोष व्रत


21 जुलाई: प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

ज्येष्ठ पूर्णिमा जून 24, बृहस्पतिवार

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार


अमावस्या


जुलाई, 2021 में अमावस्या तीथि 09 जुलाई, सुबह 5:16 बजे - 10 जुलाई, 6:46 बजे

अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। यदि आज आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमे आज आपको मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो वह लंबे समय के लिए टाल सकता है और आज आप अपने रुके हुए कार्यों को अपने आलस्य की वजह से छोड सकते हैं, लेकिन उनको पूरा करना आवश्यक है। पारिवारिक सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे वह आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। माता जी के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपको बिना बात की चिंता सता सकती है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे आप परिवार के सदस्यों के लिए छोटी सी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। संतान से आज आपका कोई वाद विवाद हो सकता है, लेकिन सावधान रहें। यदि आपकी गलती हो, तो उसे माने। सायंकाल के समय आज आपके घर में किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आपका अपने परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा एवं परिवार के किसी सदस्य की नौकरी लग सकती है, जिससे आपके परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। यदि आज आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं क्योंकि उसमें आपके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।



राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपको अपने कार्यों में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आपको बिना सोचे समझे सभी कार्यों में आगे बढ़ना होगा। संतान के भविष्य से संबंधित आज आपको कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जिसमें सफलता भी अवश्य मिलेगी। आज आपके पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें डॉक्टर परामर्श अवश्य ले। आज आपका आय से अधिक धन व्यय होगा।



राशि

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज अपने व्यापार या नौकरी में से किसी में लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योकि आपको नुकसान दे सकता है। साझेदारी मे यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको सफलता देगा। विद्यार्थी यदि आज किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं,तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज आपको हर्ष होगा।



राशि

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज आप अपने कार्य से कुछ अलग कर दिखाने की इच्छा रखेंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी, लेकिन नौकरी में आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आप के अधिकारियों से आपकी अनबन हो सकती है, जो आपकी पदोन्नति व वेतन वृद्धि में बाधा बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। परिवार में भी आज आपका किसी परिवार के सदस्य से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।



राशि

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके चेहरे पर एक अनोखा तेज देखने को मिलेगा, जिससे आपके शत्रु अपने आप ही नष्ट हो जाएंगे। व्यापार में भी आज आप कोई डील को फाइनल करेंगे, तो भविष्य में आपको मजबूती देगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो वह भी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।



राशि

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए चारों ओर से उन्नति लेकर आएगा। आप आज किसी भी कार्य में हाथ डालेंगे,तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आज आप किसी से उधार लेने का भी मन बना रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं। परिवार के सदस्य भी आज आपकी मान सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।



राशि

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज का दिन आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने का होगा क्योंकि व्यापार व घर दोनों ही जगह आज आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आपको उनकी किसी भी षड्यंत्र का हिस्सा नहीं बनना है और अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको थोड़ी चिंता करता सकते हैं और अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने जाएंगे।



राशि

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार के लिए आज आप जो भी निर्णय लेंगे, अपनी बुद्धि व विवेक करेगे, जो आपके लिए उपयोगी सिद्ध होंगी। आज आपको अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आना पड़ सकता है, इसलिए अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत रखें। यदि आज किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचारकर जाए क्योंकि उसमें आपको चोट लगने की संभावना बनती दिख रही है।



राशि

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आज अधिकारी और वरिष्ठ जनों का सहयोग पाएंगे। आज आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको किसी विशेष सम्मान से नवाजा जा सकता है, जिससे आपकी मान सम्मान में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आज आप किसी प्रिय के जनदर्शन के लिए जा सकते हैं।


मीन (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने पुराने झगड़े से छुटकारा मिलेगा, जिससे आप चैन की सांस ले सकेंगे। उपहार व सम्मान का भी आज आपको लाभ मिल सकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों से संबंध मधुर रहेंगे। आज आपकी कुछ लोगों से मुलाकात होगी, तो आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखी होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72



 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...