बुधवार, 16 जून 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 16 जून 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 16 जून 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - ज्येष्ठ*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - षष्ठी रात्रि 10:45 तक तत्पश्चात सप्तमी*

⛅ *नक्षत्र - मघा रात्रि 10:15 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*

⛅ *योग - हर्षण सुबह 08:09 तक तत्पश्चात वज्र*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:39 से दोपहर 02:20 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 05:58* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:20* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चैन की नींद के लिए* 🌷

☺ *चैन की नींद न आती हो, तो सिरहाने की तरफ कर्पूर जलाकर "ॐ" का गुंजन करें l सुबह -शाम जलाने से वायु दोष दूर होगा, लक्ष्मी प्राप्ति होगी, बुरे सपने नहीं आयेंगे l*

🙏🏻 

            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🏡 *घर के मेन गेट के ठीक सामने किचन नहीं बनाना चाहिए। मेन गेट के एकदम सामने का किचन घर के सदस्यों के लिए अशुभ रहता है।*

💥 *उपाय ~ मेन गेट और किचन के बीच पर्दा लगा दें।*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर करने के लिए*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार माता पार्वती शिवजी को पति के रूप में पाना चाहती थीं, इसके लिए उन्होंने शिवजी को प्रसन्न करने के लिए कठोर तप किया था। शिवजी तप से प्रसन्न हुए और उन्होंने पार्वती को पत्नी रूप में स्वीकार कर लिया। आज भी यदि कोई लड़की सच्चे मन से शिवजी और माता पार्वती की पूजा करती है तो उसे भगवान की कृपा से मनचाहा वर मिल सकता है। साथ ही, इनकी कृपा से वैवाहिक जीवन की परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। शिवजी की कृपा पाने के लिए कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं...*

1⃣ *अगर किसी लड़की के विवाह में अकारण ही देरी हो रही है या सुयोग्य वर नहीं मिल रहा है तो उसे शिवजी और माता पार्वती की नियमित रुप से पूजा करनी चाहिए ।*

2⃣ *शिवलिंग पर जल चढ़ाने और माता पार्वती की पूजा करने से पति से प्रेम प्राप्त होता है ।*

3⃣ *अगर कुंडली में विवाह से संबंधित दोष है तो हर गुरुवार का व्रत करना चाहिए । शिवलिंग पर चने की दाल और बेसन के लड्डू चढ़ाएं ।*

4⃣ *वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहे, इसके लिए महिला को दो मुखी या गौरीशंकर रुद्राक्ष धारण करना चाहिए ।

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌻☘🌺🌼💐🌸🌹🙏🏻पंचक आरम्भ

जून 28, 2021, सोमवार को 01:00 pm

पंचक अंत

जुलाई 3, 2021, शनिवार को 06:14 am

पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

21 जून- निर्जला एकादशी

 

 5 जुलाई- योगिनी एकादशी

 

 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष


22 जून: भौम प्रदोष


जुलाई 2021: प्रदोष व्रत


07 जुलाई: प्रदोष व्रत


21 जुलाई: प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

ज्येष्ठ पूर्णिमा जून 24, बृहस्पतिवार

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार


अमावस्या


जुलाई, 2021 में अमावस्या तीथि 09 जुलाई, सुबह 5:16 बजे - 10 जुलाई, 6:46 बजे

अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको आपके द्वारा किए गए कार्यों में कुछ विलंब हो सकता है और आपको उसकी चिंता भी सता सकती है, लेकिन वह आपको अवश्य प्राप्त होंगे। आज आपको आपके लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति भी अवश्य होगी। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर भी एकदम संतुष्ट और मानसिक रूप से भी खुश नजर आएंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। संतान पक्ष की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृष दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा, उनको भरपूर अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको मित्रों के सहयोगियों की ओर से पूरा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। यदि आज आप कोई ऐसा कार्य करेंगे, जिसमें आपको परिवार के लोगों के साथ की आवश्यकता होगी, तो वह आज आपको भरपूर सहयोग करते नजर आएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति के शुभ योग लेकर आएगा, जिससे आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में भी सुधार होगा और आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। यदि आप अपने व्यापार की प्रगति के मार्ग में आ रही बाधा से परेशान हैं, तो वह आज समाप्त होगी। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे और अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। यदि आज आप किसी जरूरी कार्य में निवेश करना चाहते हैं, तो बेफिक्र होकर करें। क्योंकि भविष्य आपको इसका भरपूर लाभ मिलने वाला है।

कर्क दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज व्यवसाय में कुछ नया मोड़ ले सकती हैं, जिससे आपको लाभ अवश्य होगा। आज का दिन कुछ समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ भी आपके संबंधों मे सुधार होगा। सायंकाल का समय आज आपने अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसका आपको किसी हर व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों की आज वेतन वृद्धि हो सकती हैं

सिंह 


आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज यदि आपको अपने व्यापार में किसी प्रकार का रिस्क लेना पड़े, तो अवश्य लें। यह आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। महिलाओं और छात्रों को भी अपने प्रोजेक्ट में आज सफलता मिल सकती है। यदि आप कहीं पर कोई इन्वेस्टमेंट करना और जमीन जायदाद आदि का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके दस्तावेजों को सावधानी से जांच लें, नहीं तो आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने गुरुजनों की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कन्या दैनिक 

दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपकी कहीं छुट्टी लेकर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जिससे बच्चे व आपके जीवनसाथी प्रसन्न नजर आएंगे और आपको थकान भी कम महसूस होगी। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, जिनको आप अपने मित्रों के सहयोग से पूरे करेंगे। आज आप अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं और अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करने की सोचेंगे, लेकिन अपनी आय को ध्यान में रखते हुए पीछे हो जाएंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके परिवार की खुशियों के मामले में लकी रहेगा। आज आपके परिवार में आपको कुछ सदस्यों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा और सायंकाल के समय छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह पर मुहर लग सकती है, जिसका लंबे समय से रुका हुआ था। संतान के साथ आपको थोड़ी सी चिता सता सकती है, इसलिए संतान की ओर से सावधान रहने की आवश्यकता ह

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी आइडिया को लगाकर कार्य करेंगे, तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगा, लेकिन आज आपकी अपने किसी सहयोगी से अनबन हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा और अपने क्रोध पर काबू करना होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। किसी के द्वारा किया गया निर्णय आज आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर जाए। आपको चोट चपेट लगने की संभावना बनती दिख रही है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, वह खुशी-खुशी करेंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और किसी विवाह योग के सदस्य के रिश्ते की बात चल सकती है, जिस पर आज मुहर लग सकती है। आज आप अपने सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आपको साफ सफाई का ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपकी सेहत मे कमी आ सकती है। आजीविका के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को आज सफलता मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज का आपको भरपूर लाभ दे सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मानसिक तनाव कम होगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए अपने जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि किसी संपत्ति की खरीदने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आप काफी मस्ती के मूड में खड़े रहेंगे। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, इससे जीवन साथी भी प्रसन्न नजर आएंगे। संतान के भविष्य की आज आपको थोड़ी चिंता सता सकती है, इसलिए सतर्क रहें और अपनी आंख व कान खुली रखकर अपनी संतान पर नजर रखें। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। विदेश में रह रहे परिजनों से आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आज आप धर्म कर्म के कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताओं भरा रह सकता है। आज आपको कुछ मानसिक चिता परेशान कर सकती हैं। यदि आप किसी पर भी भरोसा करो तो उसको बहुत ही सोच विचार कर करें क्योंकि वह आज आपको धोखा दे सकते है। व्यापार के लिए यदि आज कोई डील फाइनल करनी पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें क्योंकि वह आपको नुकसान भी दे सकती है। आज आपको अपनी आय की तुलना में व्यय को कम करना होगा, नहीं तो वह आपकी आर्थिक स्थिति को परेशान कर सकती हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।


दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34



 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...