रविवार, 6 जून 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 06 जून 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग

⛅ *दिनांक 06 जून 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - वैशाख)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - एकादशी सुबह 06:19 तक तत्पश्चात द्वादशी*

⛅ *नक्षत्र - अश्विनी 07 जून रात्रि 02:28 तत्पश्चात भरणी*

⛅ *योग - शोभन 07 जून प्रातः 04:36 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:38 से शाम 07:19 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 05:57* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:17* 

(जिलेवार अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - अपरा--जलक्रीड़ा-भद्रकाली एकादशी*

 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *माल बिकता नहीं हो तो* 🌷

➡ *दुकान है माल पड़ा रहता है | बिकता भी नहीं , पड़ा रहता है तो जो माल पड़ा रहता है , उसे दुकान में उत्तर और पश्चिम दिशा के बीच वायव्य कोण पड़ता है उधर रख दो | तो वायव्य दिशा यानी वायु भगवान् की दिशा है , तो माल वायु वेग से बिकेगा |*

🙏🏻 *--

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *निरोगी व श्री सम्पन्न होने के लिये* 🌷

*ॐ हुं विष्णवे नमः*

🤕 *निरोगी व श्री सम्पन्न होने के लिये इस मन्त्र की एक माला रोज जप करें, तो आरोग्यता और सम्पदा आती है ।*

🙏🏻 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *बेटी की शादी* 🌷

👉🏻 *अगर कोई कष्ट है तो ऐसा नहीं सोचना की ये कष्ट सदा रहेगा …*

 *बेटी की शादी नहीं हो रही तो पिता गुड़ मिश्रित जल से सूर्य नारायण को अर्घ्य दें, बेटी की शादी जल्दी हो जायेगी…।*

*उत्तर दिशा में मुख करके “ॐ ह्रीं गौरियाय नमः” ये मन्त्र का जप करें तो शादी जल्दी होगी…घर वर अच्छा मिलेगा॥*

🙏🏻 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक


: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी


06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा

ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा इस बार 24 जून, दिन गुरुवार को पड़ेगी।


मेष

आज का दिन आपके लिए लाभ का दिन है। यदि किसी मामले में निवेश करना चाहते हैं, तो आज दिल खोलकर करें क्योंकि इसका आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।आप आज काफी व्यस्त रहेंगे, बिना वजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन सावधानी बरतें क्योंकि पैर में चोट या मोच आने की आशंका है। शाम के समय आप किसी मांगलिक का समारोह में भाग ले सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न होगा।

वृष 

 आज का दिन धन के मामले में थोड़ा कमजोर रहेगा, इसीलिए आपको फालतू खर्चा करने से बचना होगा। यदि आप किसी शारीरिक कष्ट से पीड़ित हैं, तो आज वह आपको ज्यादा पीड़ा दे सकता है। शाम से लेकर रात तक का समय आज आप अपने परिवार जनों के साथ गाने बजाने में व्यतीत करेंगे। आज दोस्तों से भी आपको सहयोग मिलता दिख रहा है। सामाजिक कार्यक्रम में भी आज आप का हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी रुचि धर्म और आध्यात्मिक और बढ़ेगी

मिथुन 

आज भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा और आपने जो परिश्रम किया है, उसके भी आपको मधुर फल प्राप्त होंगे। आपको ननिहाल पक्ष से आज प्रेम व स्नेह मिलने की संभावना प्रबल दिख रही है। आज अपनी शान शौकत के पर खर्चा करेंगे, खर्चे के मामले में आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा ।आपके शत्रु भी आपको देखकर परेशान रहेंगे। अपनी माता व पिता जी का विशेष ध्यान रखें, उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा और मन प्रसन्न रहेगा। संतान के प्रति भी आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज ससुराल पक्ष से भी आपको लाभ मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आप सभी पुराने गिले-शिकवे भूलकर नए संबंध बनाने के लिए तैयार रहेंगे, लेकिन ध्यान रखें मधुर वाणी का प्रयोग करें, तो काम आसानी से बन जाएंगे। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है, तो उसमें आज सुधार होगा। आज आपको मानसिक अशांति और चिंता के कारण मन में चिड़ सी पैदा हो सकती है, लेकिन माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलती दिख रही है।

सिंह 

आज दिन आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। आपके अंदर साहस और निर्भीकता का भाव भरपूर रहेगा। पत्नी को आज स्वास्थ्य से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है और आपका व्यर्थ व्यय भी हो सकता है। लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ भी समझ सकते हैं, लेकिन व्यापार में भरपूर धन लाभ की स्थिति देख रही है। आपको अपने माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा और वह आपसे संतुष्ट भी रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा

कन्या 

 आप अपने जीवन में दूसरों के बारे में काफी सोचते हैं और चिंतित भी रहते हैं, जिसकी वजह से कई बार आपके अपने काम पीछे छूट जाते हैं। आज आप अपने गुरुजनों के प्रति पूर्ण भक्ति भाव और निष्ठा रखेंगे। यदि आप किसी व्यवसाय में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन शुभ रहेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के साथ व्यतीत करेंगे।

तुला 

 आज किसी कारणवश आपके मन में अशांति और परेशानी हो सकती है और व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयास भी आज निष्फल हो सकते है। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई सरकारी विवाद चल रहा है, तो वह आज पूरा हो सकता है। दिन के अंत का समय आपके लिए सुखदाई होगा। परिवार जनों का साथ मिलेगा। संतान से भी कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक 

 आज आपके अंदर कहीं से दान पुण्य व परोपकार की भावना विकसित होती दिख रही है और आप धार्मिक कार्यों में भी रुचि लेते नजर आएंगे, जिसमें भाग्य आप को पूर्ण सहयोग प्राप्त करेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होती दिख रही है, लेकिन शाम से लेकर रात तक आपको किसी कारण पेट में दर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए अपने खान-पान का ध्यान रखें। आज आप मित्रों के साथ भी घूमने फिरने जा सकते हैं

धनु 

आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति का है, लेकिन उसके साथ कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं, जो आप को ना चाहते हुए भी करने ही पड़ेंगे, जिससे धन व्यय होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। वैसे भी आज आपको लाभ होगा और आपके रुके हुए कार्य भी पूर्ण हो जाएंगे। यदि किसी कार्य में आज निवेश करना पड़े, तो जरूर करें जिसका आपको भविष्य में लाभ प्राप्त होगा।

मकर 

आज का दिन आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की आशंका है। आज शाम से लेकर रात्रि तक आप किसी समीप की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो लाभकारी रहेगी। आप आज दिन बुद्धि और विवेक से नई खोज करने में बिताएंगे। यदि आप अपनी आवश्यकता के अनुसार खर्चा करेंगे, तो इसमें ही समझदारी है। परिवार के सदस्य आपका भरपूर साथ देंगे। पत्नी से कुछ वाद विवाद हो सकता है।

कुंभ 

यदि आपकी संतान से संबंधित कोई विवाद और समस्या चल रहा है, तो वह आज हल हो जाएगी, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति भी आप से संबंध बनाने की चेष्टा रखेंगे। मान सम्मान मिलने से आप का मनोबल और बढ़ता दिखेगा। रात्रि का समय प्रिय जनों व परिजनों से हास्य विनोद में भी बीतेगा। दिन आपके लिए आज उत्तम लाभकारी रहेगा।

मीन 

 आज शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ हंसी और मस्ती में बिताएंगे। पत्नी पक्ष से भी आपको हर तरह का वंचित सहयोग मिलेगा। आज आपके लिए सम्मान प्राप्ति का दिन है। यदि आप किसी व्यक्ति या संस्था या बैंक से धन लेने की सोच रहे हैं, तो आज बिल्कुल ना लें क्योंकि इसे चुका पाना आपके लिए मुश्किल होगा। पुराने मित्र भी आज आपको सहयोग प्राप्त करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को आज थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78 



  

शुभ वर्ष : 2022, 2026   

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...