गुरुवार, 20 मई 2021

क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता का निधन

 


मेरठ। क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता का गुरुवार को निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे किरनपाल सिंह ने मेरठ के अपने आवास पर अंतिम सांस ली। पुलिस विभाग में कार्यरत किरनपाल सिंह 63 साल के थे, उन्होंने वीआरएस ले लिया था। मूल रूप से बुलंदशहर के रहने किरनपाल मेरठ और मुजफ्फरनगर में तैनात रहे।

किरनपाल का उपचार दिल्ली के एम्स और नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा था। इंग्लैंड के डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे थे। लीवर की बीमारी के कारण उन्हें पीलिया और अन्य कई बीमारी ने घेर लिया था। हाल ही में डॉक्टर्स के जवाब देने पर परिवार उन्हें घर ले आया था। परिजन के साथ मिलकर घर पर ही भुवी भी उनकी सेवा कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...