शनिवार, 3 अप्रैल 2021

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने शीतला माता मंदिर में की पूजा-अर्चना



मुजफ्फरनगर। कस्बा मीरापुर में सिद्ध पीठ माता शीतला के मंदिर पर कपिल देव अग्रवाल ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष माता शीतला के मंदिर पर मेले का आयोजन होता है जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों का  आगमन होता है। उसके बाद कपिल देव ने आगामी त्रिस्तरीय जिला पंचायत चुनाव के संबंध में मंडल अध्यक्ष शिवम राजवंशी के घर बैठक बैठक ली जिसमें कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया कपिल देव ने कहा कि भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है जिससे प्रत्येक पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है।

बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष भाजपा शिवम राजवंशी जिला उपाध्यक्ष रोहतास पाल मंडल मंत्री नमीष चंदेल पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी मनोज भद्रकाशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रद्युमन शर्मा  तथा मंडल के समस्त कार्यकर्ता रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...