शनिवार, 3 अप्रैल 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 03 अप्रैल 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 03 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत* 

⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - सप्तमी 04 मार्च प्रातः 04:12 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - मूल 04 अप्रैल रात्रि 02:39 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*

⛅ *योग - वरीयान् रात्रि 08:59 तक तत्पश्चात परिघ*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:36 से सुबह 11:09 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:31* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:52* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*

💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *भविष्य पुराण* 🌷

🙏🏻 *भविष्य पुराण में माना गया है कि हर इंसान को उसके शरीर, मन व बातों से किए गए पापों को भोगना पड़ता है। उसमें भी कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें महापाप माना गया है। आइए जानते हैं पांच ऐसे ही महापापों के बारे में जिन्हें करने वालों को नरक में सबसे ज्यादा यातनाएं झेलनी पड़ती है।*

 ➡ *ये हैं 5 सबसे बड़े पाप, इन्हें करने वालें को नर्क में मिलती है सबसे ज्यादा सजा*

1⃣ *अनीति का धन*

*किसी को ठग कर गलत काम कर या किसी के हिस्से की वस्तु को चुराकर धन एकत्रित करना और धन का दान न करने वाले को भी भविष्यपुराण में महापापी माना गया है।*

2⃣ *गुरु से धोखाधड़ी*

*गुरु मनुष्य को अच्छे-बुरे का ज्ञान देते है। गुरु को पिता के समान मानना चाहिए। गुरु के साथ कभी भी कंपट एवं धोखाधड़ी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना सबसे बड़ा पाप माना गया है। ऐसे इंसान को उसके पापों की सजा मिलती है।*

3⃣ *पशुओं पर अत्याचार*

*पशुओं पर अत्याचार करना, ब्राह्मण की हत्या या उसका अपमान करना, नौकरों से बुरा व्यवहार करने वाले मनुष्य को भी कुंभीपाक नाम के नर्क की यातना सहनी पड़ती है। इसलिए भुलकर भी ये महापाप नहीं करना चाहिए।*

4⃣ *शराब पीना*

*शराब में तीन प्रकार के पाप बताएँ गए है।स्त्री हो या पुरुष सभी को शराब व अन्य मादक पदार्थों से दुर रहना चाहिए।किसी भी तरह की शराब पीने से मनुष्य महापाप का भागी बन जाता है।*

5⃣ *चोरी करना*

*जो मनुष्य दुसरों की वस्तु हड़पने या चुराने की कोशिश करता है, वह पापी माना गया है। चोरी करने वाले इंसान या ऐसे काम में साथ देने वाले को नर्क में दुःख भोगने पड़ते है।इसलिए मनुष्य को कभी भी ये महापाप नहीं करना चाहिए।*

         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *सफलता पाने हेतु* 🌷

☺ *सुबह उठो तो उससे थोड़ी देर विश्रांति पाकर प्रार्थना करके बाद में अपना जिस नथुने से श्वास चलता है वही हाथ मुंह को उसी तरफ घुमाकर वही पैर धरती पे रखोगे तो आपको कार्यों में भी सफलता की मदद मिलेगी.... विघ्न बाधाएँ आराम से टलेंगे । लेकिन ईश्वर केवल विघ्न बाधा टालने के लिए नहीं है ! ईश्वर तो पाने के लिये है ! आप सम्राट से चपरासी का काम ज्यादा दिन मत लेना।*

🙏🏻 पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

एकादशी

07 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी


23 अप्रैल: कामदा एकादशी


प्रदोष

09 अप्रैल- प्रदोष व्रत

24 अप्रैल- शनि प्रदोष व्रत


मेष 

आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। यदि आज आप किसी बैंक से लोन लेने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो उसमें आज आपको सफलता प्राप्त होगी। नौकरी कर रहे जातको को आज नौकरी में किसी अधिकारी व अपने बोस से सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पुराने मित्रों से आज मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। भाई बहनों से संबंध मजबूत होंगे। भाई के स्वास्थ्य की चिंता आज आपको सता सकती है। सायंकाल का समय आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। मानसिक और शारीरिक श्रम आपको थकान महसूस करा सकते हैं। ज्यादा भागदौड़ करनी होगी, लेकिन इसमें आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। आप के निर्णय लेने की क्षमता से आज आपको लाभ मिल सकता है। आपके पास कुछ रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी काम में आज निवेश करना पड़े, तो अवश्य करें। जिसके भविष्य में आपको उत्तम लाभ प्राप्त होंगे। आज सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत कर सकते हैं।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आप को नुकसान पहुंचाने की सोच सकते हैं, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धी से उनके कार्य को सफल नहीं होने देंगे। यदि आप किसी शारीरिक कष्ट से पीड़ित हैं, तो आज वह आपको कष्ट दे सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की भरपूर उम्मीद है। यदि आप किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते है, तो उसके लिए आज आवेदन कर सकते हैं। संतान पक्ष से आज कोई विशेष समाचार सुनने को मिलेगा।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपने अपने व्यवसाय में बहुत लंबे समय से अब तक जो परिश्रम किया है, अब आपको उसके लाभ उठाने का समय आ गया है। संतान के प्रति आपका विश्वास आज और अधिक मजबूत होगा। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। अपनी माता जी के स्वास्थ्य का आज आप विशेष ध्यान रखें। आज आप अपनी शान-शौकत के लिए कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही मुश्किलों के समाधान के लिए आज अपने गुरुजनों से बातचीत करनी पड़ेगी।

सिंह

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको नाराजगी के संकेत मिल सकते हैं, लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रख कर मधुर वाणी का प्रयोग करना है, नहीं तो रिश्तो में दरार पड़ जाएगी। यदि आपको नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट चल रहा है, तो उसमें आज सुधार होगा। व्यवसाय में गति के लिए आज आप कोई नई रणनीति बनाएंगे एवं अपने पिताजी से सलाह लेंगे। संतान के विवाह से संबंधित आज कोई अहम फैसला आप ले सकते हैं। प्रेम जीवन आनंदमय रहेगा। सायंकाल के समय आप जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने माता-पिता से सुख व सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है और आपकी परेशानी भी बढ़ सकती हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ नए आर्डर प्राप्त होंगे। आज आपके अंदर निर्भीकता का भाव रहेगा और आप कठिन से कठिन कार्य को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो फिर से सिर उठा सकता है, लेकिन परेशान ना हो। माता पिता की सलाह से वह शाम तक समाप्त हो जाएगा।

तुला

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आपके अधिकारों व संपत्ति में आज वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपकी संतान व आपके जीवन साथी दोनों प्रसन्न रहेंगे। मित्र की सहायता भी कर सकते हैं। यदि आज किसी नए कार्य में इन्वेस्टमेंट करना पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि वह शुभ रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आज परिवार में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है। रोजगार से जुड़े जातकों को आज रोजगार के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। शाम के समय दोस्तों में रिश्तेदारों से बात करके मन में प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक 

आज के दिन आप किसी वजह से कुछ परेशान नजर आएंगे, जिससे आपके मन में अशांति का भाव रहेगा, लेकिन फिर भी व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयास सफलता दायक रहेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको सफलता मिलती दिख रही है। जीवन साथी के स्वास्थ्य में आज कुछ कमी आ सकती है, जिसमे भागदौड़ अधिक रहेगी और धन भी व्यय होगा, लेकिन संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना आज आपको प्राप्त हो सकती है।

धनु 

आज का दिन आपके स्वास्थ्य में कुछ खराबी लेकर आ सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि आज आपको पेट दर्द, गैस रोग हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें और खान-पान पर संयम बरतें। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के बुजुर्ग व्यक्तियों की सलाह से कार्य होगा। आज धार्मिक अनुष्ठानो मे रुचि रखकर पूर्ण सहयोग करेंगे और धार्मिक कार्यों में भी आपका मन लगेगा। सायं काल के समय यदि पड़ोसी से कोई वाद विवाद होता है, तो उसे बढ़ने ना दें, नहीं तो कानूनी हो सकता है।

मकर 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज एक तरफ तो आपको कुछ उपहार प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन दूसरी तरफ आपके कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे, जो आपको न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। मामा पक्ष से आज मान सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। जीवन साथी का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि किसी नए व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें क्योंकि इसका भविष्य में आपको उत्तम लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। बुद्धि व विवेक से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी, जिसे देख कर आप के कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न होंगे, लेकिन परेशान ना होवें। वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आय सीमित होगी, इसलिए आवश्यकता अनुसार ही व्यय करें, नहीं तो आर्थिक स्थिति पर संकट आ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा मैं उत्तम सफलता प्राप्त होगी। व्यापार के लिए आज कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मीन

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पुत्र व पुत्र से संबंधित यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज हल होगा। आज शाम का समय आप अपने मित्रो के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। आज के दिन आपको सामाजिक सम्मान मिलता दिख रहा है, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप का मनोबल बढ़ेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व है, अन्य व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, लेकिन परेशान ना हो। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9, 



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052  

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


 

शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...