शनिवार, 6 मार्च 2021

आधा दर्जन गौ वंश की मौत, दर्जनों गाय गम्भीर रूप से हुई बीमार तो मचा हडकंप

 मुजफ्फरनगर।गौ पालकों की आधा दर्जन गाय अचानक मर जाने से हड़कम्प मच गया है दर्जनों गाय गम्भीर रूप से बीमार हैं जिनके मर जाने की आशंका है गाय की मौत से गौ पालकों को आर्थिक नुकसान हुआ है गौ पालकों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।


 जिले के मीराँपुर थाना क्षेत्र के गाँव सिकन्दपुर मे सनव्वर, इन्तजार, शानू पचास से अधिक गाय पालते हैं बीती शाम जंगल से चारा चरने के बाद अचानक कुछ गाय की तबियत बिगड़ने लगी तो चिकित्सक को बुलाया गया किन्तु तब तक पाँच गाय मर गयी। फिलहाल भी कई दर्जन गाय गम्भीर रूप से बीमार हैं जिनके मर जाने की आशंका ग्रामीण जता रहे है घटना को लेकर गाँव मे हड़कम्प मच गया है गौ पालकों सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...