बुधवार, 17 मार्च 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 17 मार्च 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 17 मार्च 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - फाल्गुन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - चतुर्थी रात्रि 11:28 तक तत्पश्चात पंचमी*

⛅ *नक्षत्र - अश्विनी सुबह 07:31 तक तत्पश्चात भरणी*

⛅ *योग - इन्द्र सुबह 09:00 तक तत्पश्चात वैधृति*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:47 से दोपहर 02:17 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:46* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:47*

सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे जिलेवार अंतर संभव है।

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी*

 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *बुढ़ापे में झुर्रियों से बचने हेतु* 🌷 

 👉🏻 *बड़ी उम्रवालों को सूखा नारियल चबाके खाना चाहिये तो झुर्रियां नहीं पड़ेगी | नारंगी खाना चाहिये तो झुर्रियां नहीं पड़ेगी |*

🙏🏻 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मास अनुसार देवपूजन* 🌷

➡ *माघ मास में सूर्य पूजन का विशेष विधान है | भविष्य पुराण आदि में वर्णन आता है | आरोग्यप्राप्ति हेतु बोले, माघ मास आया तो सूर्य उपासना करों |*

➡ *फाल्गुन मास आया तो होली का पूजन किया जाता है.. बच्चों की सुरक्षा हेतु |*

➡ *चैत्र मास आता है चैत्र मास में ब्रम्हा, दिक्पाल आदि का पूजन कियाजाता है ताकि वर्षभर हमारे घर में सुख-शांति रहें |*

➡ *वैशाख मास भगवान माधव का पूजन किया जाता है ताकि, मरने के बाद वैकुंठलोक की प्राप्ति हो | ॐ नमो भगवते वासुदेवाय... |*

➡ *जेष्ठ मास में यमराज की पूजा की जाती है जो की वटसावित्री का व्रत सुहागन देवियाँ करती हैं | यमराज की पूजा की जाती है ताकि, सौभाग्य की प्राप्ति हो, दुर्भाग्य दूर हो |*

➡ *श्रावण मास में दीर्घायु की प्राप्ति हो, श्रावण मास में शिवजी की पूजाकी जाती है | अकाल मृत्यु हरणं सर्व व्याधि विनाशनम् |*

➡ *भाद्रपद मास में गणपति की पूजा करते है की, निर्विध्नता की प्राप्ति हेतु |*

➡ *आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में फिर पितृ पूजन करते है की, वंश वृद्धि हेतु | और अश्विन मास के शुक्ल पक्ष में माँ दुर्गा की पूजा होती है की, शत्रुओं पर विजय प्राप्ति हेतु नवरात्रियां |*

➡ *कार्तिक मास में लक्ष्मी पूजा की जाती है, सम्पति बढ़ाने हेतु |*

➡ *मार्गशीर्ष मास में विश्वदेवताओं का पूजन किया जाता है कि जो गुजर गये उनकी आत्मा की शांति हेतु ताकि उनको शांति मिले | जीवनकाल में तो बिचारेशांति न लें पाये और चीजों में उनकी शांति दिखती रही पर मिली नहीं | तो मार्गशीर्ष मास में विश्व देवताओं का पूजन करते हैं भटकते जीवों के सद्गति हेतु |*

 ➡ *आषाढ़ मास में जो अपने गुरुदेव का पूजन करते हैं अपने कल्याण हेतु और गुरुदेव का पूजन करते हैं तो फिर बाकी सब देवी-देवताओं की पूजा से जो फल मिलता है वह फल सद्गुरु की पूजा से भी प्राप्त हो सकता है, शिष्य की भावना पक्की हो की – सर्वदेवोमय गुरु | सभी देवों का वास मेरे गुरुदेव में हैं | तोअन्य देवताओं की पूजा से अलग-अलग मास में अलग-अलग देव की पूजा से अलग-अलग फल मिलता है पर उसमें द्वैत बना रहता है और फल जो मिलता है वो छुपने वाला होता है | पर गुरुदेव की पूजा-उपासना से ये फल भी मिल जाते है और धीरे-धीरे द्वैत मिटता जाता है | अद्वैत में स्थिति होती जाती है |*

🙏🏻 *-  

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चंदन तिलक की महिमा* 🌷 

🙏🏻 *चंदनस्य महतपुण्यं पवित्रं पाप नाशनम |*

*आपदं हरति नित्यं लक्ष्मी तिष्ठति सर्वदा ||*

➡ *चंदन का तीलक महापुण्यदायी है | आपदा हर देता है |*

🙏🏻 *- पंचक

11 मार्च प्रात: 9.19 बजे से 16 मार्च प्रात: 4.45 बजे तक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021


आमलकी एकादशी गुरुवार, 25 मार्च2021


26 मार्च: प्रदोष व्रत


फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च, रविवार


मेष 

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अधिक मेहनत भरा रहेगा, जो लोग परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, उन्हें पढ़ाई पर अधिक फोकस रखना होगा। यदि आज किसी से कोई वाद-विवाद होता है, तो स्वयं पर कंट्रोल रखें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन मे कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिससे आपको परेशानी होगी, इसलिए अधिक तनाव ना ले। आज शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे आपका तनाव भी कम होगा।

वृष

आज के दिन व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन आप व्यस्तता के चलते भी अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकाल ही लेंगे, जिससे जीवन साथी की बाचे खिल उठेंगी। आज शाम के समय आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो आप के फायदे के लिए होगी। अपने कार्यालय में आप सावधानी बरतें, तभी नुकसान होने से बचाया जा सकता है। यदि आप आज कहीं इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो उसका भविष्य में आपको भरपुर लाभ मिलेगा।

मिथुन 

आज के दिन विद्यार्थियों को अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई पर लगाना होगा, तभी परीक्षा में सफलता प्राप्त होती दिख रही है। व्यापार व व्यवसाय में आज कुछ नई तकनीक अपना सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। दोपहर के समय तक आज किसी फोन या टेलीफोन के जरिए कोई खास जानकारी मिल सकती हैं। पिताजी की सेहत के प्रति सावधान रहें।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आप अपने बिजनेस में कुछ नई तरकीब अपनाकर काफी लाभ उठाने में सफल रहेंगे। यदि कोई कार्य करना चाहते हैं और आपको लगता है कि वह रिस्क वाला है, तो उसे करने के लिए आज दिन उत्तम नहीं है। परिवार में जो आपके विरोधी हैं, वह कुछ समय के लिए शांत रहेंगे, लेकिन फिर भी सतर्कता बरतना जरूरी होगा, इसलिए सावधान रहें। आज शाम का समय किसी सामाजिक समारोह में व्यतीत करेंगे।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि बिजनेस के लिए कोई नया आइडिया आया हो, तो उसे फौरन आगे बढ़ाएं। भविष्य में इसका भरपूर लाभ मिलेगा। यदि रिश्तेदारों से आपकी कोई अनबन हैं, तो वह दूर करने का आज उत्तम समय है। मित्रों से आज मुलाकात होगी, जिसका आपको भरपूर फायदा होगा। परिवार में आज कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए बहसबाजी में ना पड़ें, बेहतर होगा और अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें।

कन्या 

आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन दिमाग से किए गए कार्यों का आज आपको भरपूर फायदा होगा। इससे मन को खुशी मिलेगी। पुरानी चल रही समस्याएं भी आज समाप्त हो जाएंगी। आप अपने आप को आजाद महसूस करेंगे। आज का दिन आपको अपने व्यापार में ईमानदारी से कार्य करने का होगा। यदि ऐसा करेंगे, तो आपकी मदद करने वाले लोग भी सामने आएंगे, जिसका आपको भरपूर फल मिलेगा। व्यापार के लिए की गई यात्राएं उत्तम फलदायक रहेंगी।

तुला 

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा क्योंकि स्वास्थ्य में कोई गिरावट आ सकती है। नौकरी में आज आपको टीम वर्क करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके साथी कर्मचारी भी खुश नजर आएंगे। यदि आप कोई नया बिजनेस करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए खतरा बना हुआ है, इसलिए बिल्कुल ना करें। प्रेम जीवन सुदृढ़ होगा, जिससे आपके जीवनसाथी खुश नजर आएंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बिजनेस में आपको उत्तम लाभ की प्राप्ति होती दिख रही है। शत्रु भी आज प्रबल रहेंगे, लेकिन आपको उन पर ध्यान नहीं देना है। राजनीति क्षेत्र में वृद्धि होने के प्रबल संकेत हैं। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं, जिसमें आपकी मुलाकात अच्छे और असरदार लोगों से होगी, जिनसे आप खास काम की बात करेंगे, जिससे आपकी कुछ चिंता कम होगी।

धनु 

आज आप व्यापार से जुड़ी कुछ यात्राएं कर सकते हैं, जिसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में साथी कर्मचारियों से बहस में ना पडें, नहीं तो दिक्कत में आ सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए समय उत्तम है। जीवन साथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके बिजनेस के लिए अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर 

आज आपके ऊपर काम का प्रेशर अधिक रहेगा, लेकिन किसे पहले करूं और किसे बाद में यह आपको सोचना है, ताकि सभी कार्य समय से पूर्ण हो सके। परिवार में आज किसी से आपकी अनबन हो सकती हैं, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कामकाज की स्थितियां बेहतर होंगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई उपहार खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों को गुरुजनों से सलाह लेने की आवश्यकता पड़ेगी।

कुंभ 

आज का दिन कुछ खर्चे भरा रहेगा। आज आप अपने किसी खास मित्र के लिए कोई तोहफा खरीद सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा, नहीं तो आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। अपने कार्य क्षेत्र में आज आप अपने साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे, जिससे कुछ शत्रु भी प्रबल नजर आएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत या सलाह मशवरा करके आपके बिजनेस को नई जान मिलेगी।

मीन 

आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप कहीं बाहर फिजूलखर्ची करने की वजह घरवालों के साथ समय गुजारें, ताकि आपके परिवार के सदस्य भी खुश रहे क्योंकि आज खर्चा वैसे ही अधिक होगा। यदि कुछ कार्य बहुत समय से अटके हुए हैं, तो आज वह बन जाएंगे, इसलिए सतर्क रहें। आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता कर सकती हैं।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। 

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26 

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 



  

शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...