उन्नाव। यहां दो नाबालिग लड़कियों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं, एक किशोरी गंभीर रूप से घायल है। इसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवारवालों ने बताया कि तीनों लड़कियां आपस में बंधी हुई मिली हैं। इनके मुंह से झाग निकल रहा था।
जिलाधिकारी ने परिवारवालों की बात को दोहराते हुए कहा कि इन लोगों की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। जांच के बाद ही कुछ निकलकर सामने आएगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। इतना ही नहीं, गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव की काजल (13) पुत्र सूरज कोमल (16) पुत्री संतोष, शिवानी (बदला हुआ नाम) (17) निवासीगण बबुरहा थाना असोहा खेत में गंभीर अवस्था में मिलीं। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। इन सभी लड़कियों को आनन-फानन उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां काजल और कोमल को मृत घोषित कर दिया गया। शिवानी की गंभीर हालत को देखते उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें