सोमवार, 15 फ़रवरी 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 15 फरवरी 2021

 विज्ञापन 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 15 फरवरी 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - माघ*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - चतुर्थी 16 फरवरी प्रातः 03:36 तक तत्पश्चात पंचमी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद शाम 06:29 तक तत्पश्चात रेवती*

⛅ *योग - साध्य 16 फरवरी रात्रि 01:19 तक तत्पश्चात शुभ*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:35 से सुबह 10:01 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 07:10* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:35* 

(सूर्योदय और सूर्यास्त में जिलेवार अंतर होता है)

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *दरिद्रता नाश करने के लिये* 🌷

🌞 *सूर्य नारायण को प्रार्थना करें, जल चढ़ायें*

➡ *चावल और गाय के दूध की खीर बनायें और सूर्य देव को भोग लगायें*

➡ *इतवार को बिना नमक के भोजन करने को कहा गया है ।*

💥 *ऐसा कुछ समय तक करने से दरिद्रता दूर होती है, इसमें शंका नही ।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कफ़ रोग का इलाज* 🌷

🌿 *50 ग्राम शहद (honey), 50 ग्राम लहसुन (garlic), 1 ग्राम तुलसी के बीज पीस कर उसमें डाल दो, चटनी बन गयी थोड़ा-थोड़ा बच्चे को चटाओ हृदय भी मजबूत हो जायेगा, कफ़ भी नाश हो जायेगा ।

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वसंत पंचमी* 🌷

🙏🏻 *16 फरवरी 2021 मंगलवार को वसंत पंचमी माँ सरस्वती का प्रागट्य दिवस है । सारस्वत्य मंत्र लिए हुए जो भी साधक हैं , सरस्वती माँ का पूजन करें और सफेद गाय का दूध मिले अथवा गाय के दूध की खीर बनाकर सरस्वती माँ को भोग लगायें । सफेद पुष्पों से पूजन करें और जिन विद्यार्थियों ने सारस्वत्य मंत्र लिया है वे तो खास जीभ तालू पर लगाकर सारस्वत्य मंत्र का जप इस दिन करें तो वे प्रतिभासम्पन्न आसानी से हो जायेंगे ।*

🙏🏻 *वसंत पंचमी सरस्वती माँ का आविर्भाव का दिवस है । जो भी पढ़ते हों और शास्त्र आदि या जो भी ग्रन्थ, उनका आदर-सत्कार-पूजन करो । और भ्रूमध्य में सूर्यदेव का ध्यान करो । जिससे पढ़ाई-लिखाई में आगे बढ़ोगे ।*

पंचक आरंभ समय- 12 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार को प्रातः 2 बजकर 11 मिनट से।


पंचक समाप्ति समय- 16 फरवरी 2021 दिन मंगलवार रात 8 बजकर 57 मिनट पर।


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021


24 फरवरी- प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार


फाल्गुनी अमावस्या 13 मार्च 2021, शनिवार


मेष 

आज का दिन आपके लिए कार्य के क्षेत्र में व्यस्तता लेकर आएगा। आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपका व्यवहारिक और सांसारिक दृष्टिकोण भी आज के दिन कुछ बदला-बदला हो सकता है। आप आज सावधानीपूर्वक वही काम करने की सोचे, जिससे आपका आत्मसम्मान बढे। आपके पारिवारिक जीवन में आज कुछ तनावपूर्ण स्थिति रहेगी, लेकिन आपके माता-पिता का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आज संतान के लिए थोड़े चिंतित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग भी आज आपको मिलता दिख रहा है।

वृष 

आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का होगा। आपको मान सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा और उत्तम प्रकार की धन संपत्ति भी मिलने की पूरी उम्मीद है, जिससे आज आपके मन में खुशी के फूल खिलेंगे। भाग्य का आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको नए सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे कार्य के क्षेत्र में तरक्की होगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आप निवेश करना चाहते हैं, तो उसमें भी आपको लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ सुखद पल व्यतीत करेंगे।

मिथुन 

आज पत्नी के स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी दिख रही है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा और धन भी अधिक व्यय होगा। अतिथि भी आज के दिन आपके घर में पड़े रह सकते हैं और आपको पैसे भी अधिक खर्च करने पड़ेंगे, लेकिन इससे आपको खुशी मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा। कार्य के क्षेत्र में नए उपकरणों का प्रयोग करें, जिसका आपको लाभ मिलेगा। आज शाम के समय आप मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा का प्लान बना सकते हो।


कर्क 

आज का दिन आपके लिए भाग्य का भरपुर साथ लेकर आ रहा है और उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के संकेत भी दिखा रहा है। आपको आज कुछ धन भी खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन इससे आपको सम्मान प्राप्त होगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल होगा और आपकी मन की बगिया में खुशी के फूल खिल खिलाएगे। यदि आपका कोई कार्य रुका हुआ है, तो आज उसे पूरा करने की चेष्टा करें क्योंकि आज समय आपके पक्ष में है और कार्य पूर्ण होने की पूरी उम्मीद है।


सिंह 

आज आप अपने कार्यस्थल में परिवर्तन करने के लिए सोचेंगे, जिसका आने वाले समय में आपको अपने कैरियर में बड़ा लाभ देखने को मिलेगा। अपने व्यापार में भी निकटवर्ती सहयोगी का व्यवहार करने से आपको लाभ प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में माहिर होगे, लेकिन यही बात आपको ताउम्र अपनानी होगी, तभी आप लोगों के दिल पर राज कर पाएंगे। आज शाम का समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।


कन्या 

आपके नौकरी में कार्य के क्षेत्र के लिए आज समय कुछ सही नहीं है, इसलिए आपको आज चुप रहकर ही काम करना होगा, जिसका आपको पूरा फल मिलेगा। किसी से बहस व टकराव की स्थिति ना आने दे और मन लगाकर अपने काम को प्राथमिकता दें। आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा, लेकिन भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। आपको आज सम्मान प्राप्ति भी भरपूर मिलेगा और यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। पत्नी से आज कुछ मनमुटाव हो सकता है, इसलिए उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें।


तुला 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप दिन आज आनंद में व्यतीत करेंगे। किसी निकटवर्ती मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़ते हुए कामों को सही समय पर पूरा कर सकते हैं, इसलिए समय का लाभ उठाएं और आगे बढ़े। आज आपको संतान और पत्नी से भी उत्तम सुख मिलेगा, जिससे आपका मन बागबान हो उठेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होती दिख रही हैं और उससे मन में भी संतोष भरपूर रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत की आवश्यकता है, तभी इस प्रतियोगिता में सफलता मिलती दिख रही है।


वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मौज और बाहर लेकर आएगा और आपको सभी प्रकार के कष्टों से जल्दी मुक्ति दिलाने वाला साबित साबित होगा और बिगड़े हुए काम कामों को सुधारने में विशेष योगदान देगा, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। किसी विशेषज्ञ व्यक्ति की सलाह से आगे चलकर आपको धन की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में आज अधिक धन मिल सकता है, लेकिन लाभ भी पूर्ण रूप से होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत ही रहेंगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत आज आपको परेशान कर सकती है।


धनु 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभकारी रहेगा। आपको कहीं से आज बड़ी मात्रा में अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आथिक स्थिती में भरपूर वृद्धि होगी। आप अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करते रहें, इससे आपको स्थाई सफलता भी मिलेगी। आपको अपने काम में किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। यदि ऐसा करोगे, तो आपके वह काम लटके ही रहेंगे। संतान से भी आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ आज कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।


मकर 

आज दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आज दोपहर तक आप अपने बिखरे हुए कारोबार को सही तरीके से समेट ले आपके लिए बेहतर होगा और अपने काम का पूरा ठीक से हिसाब किताब रखें। नहीं तो आगे चलकर आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका भाग्य भी आज अधिक व्यस्तता के संकेत दे रहा है। व्यापार या व्यवसाय की ओर ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आपके माता-पिता का आज भरपूर साथ मिलेगा। भाई की सलाह से किया गया कार्य आपके लिए लाभदायक रहेगा।


कुंभ

आज आपके मन मे सुखद एहसास होगा। आपका बहुत लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको मिल सकता है और आपको व्यापार या व्यवसाय में भी मुनाफा मिलने की पूरी उम्मीद है। भाग्य आज आपका भरपूर साथ देगा और आपके यश की कीर्ति में भी वृद्धि होगी। शत्रु चिंता आज आपकी समाप्त होगी। विरोधियों के होने पर भी विजय विभूति की प्राप्ति होगी। अपने परिवार के सदस्यों के साथ आज कहीं छोटी यात्रा का आनंद ले सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य आज खुश नजर आएंगे।


मीन 

आज का दिन आपके लिए मनोरथ का को पूरा करने वाला होगा। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यकर्मा का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य दिल से मेहनत करते हुए नजर आएंगे। आज धार्मिक कार्यों में रुचि पैदा होगी और मन में सुखद एहसास होगा। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताए तो बेहतर रहेगा और आपके मन में जो उदासी है, वह भी दूर होगी और आप अपने आप को एक मजबूत अस्तित्व महसूस करेंगे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78



  

शुभ वर्ष : 2022, 2026

   

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...