मंगलवार, 12 जनवरी 2021

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण




 मुजफ्फरनगर। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आज विभिन्न संगठनों ने टाउन हाल रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्र(ासुमन अर्पित किए।  प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर तमाम सगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बच्चों ने भी सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि स्वामी विवेकानंद ने ना केवल दुनिया भर में भारतीय संस्कृति का बढाया और सम्मान दिलाया, बल्कि युवाओं को अपने देश के साथ संकल्पों के प्रति भी जागृत करने का कार्य किया। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर सभी को आगे बढने का कार्य करना है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दर्जनों कार्यकर्ताओं व स्कूली छात्रों ने तिरंगा रैली निकालकर स्वामी विवेकानंद  जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई और सौगंध खाई की हम सभी को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों नियमों और पद चिन्हों पर चलकर देश को आगे बढ़ाना है। 

 बेसिक शिक्षा विभाग और आचार्य कुल की ओर से बहुत धूमधाम से मनाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी डाॅ सविता डबराल, आचार्य कुल के प्रांतीय अध्यक्ष  होती लाल शर्मा एवम अन्य सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प समर्पित किए। इस अवसर पर आचार्य कुल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...