मंगलवार, 15 दिसंबर 2020

आज का पंचांग एवँ राशिफल 15 दिसम्बर 2020


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 15 दिसम्बर 2020


*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 07:06 तक तत्पश्चात द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - मूल रात्रि 09:31 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*

⛅ *योग - गण्ड रात्रि 09:32 तक तत्पश्चात वृद्धि*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:17 से शाम 04:38 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:09* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:58* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - षडशीति संक्रांति (पुण्यकाल दोपहर 12:33 से सूर्यास्त)*

 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *षडशीति संक्रान्ति* 🌷

👉 *15 दिसम्बर 2020 मंगलवार को षडशीति संक्रान्ति है ।*

🙏 *पुण्यकाल : दोपहर 12:33 से सूर्यास्त तक… जप,तप,ध्यान और सेवा का पूण्य 86000 गुना है !!!*

🙏 *इस दिन करोड़ काम छोड़कर अधिक से अधिक समय जप – ध्यान, प्रार्थना में लगायें।*

🙏 *षडशीति संक्रांति में किये गए जप ध्यान का फल ८६००० गुना होता है – (पद्म पुराण )*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *आर्थिक परेशानी रहती हो तो* 🌷

🏡 *जिनके घर में हमेशा पैसो का अभाव रहता है , गरीबी रहती है - वराह पुराण में बताया है कि मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (15 दिसम्बर 2020 मंगलवार को) सुबह जल्दी भगवान विष्णु के कुछ नाम जप करें .... दीप आदि जला कर और मानसिक पूजन करें :*

🌷 *ॐ वैश्वा नराय नमः*

🌷 *ॐ अग्नये नमः* 

🌷 *ॐ हवीर भुजे नमः* 

🌷 *ॐ द्रवीणोदाय नमः*

🌷 *ॐ समवरताय नमः*

🌷 *ॐ ज्वलनाय नमः* 

         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *सर्दियों में ख़ास गोमूत्र पान* 🌷

💪🏻 *शरीर की पुष्टि के साथ शुद्धि भी आवश्यक है | गोमूत्र शरीर के सूक्ष्म-अतिसूक्ष्म स्त्रोतों में स्थित विकृत दोष को मल–मुत्रादि के द्वारा बाहर निकाल देता है | इसमें स्थित कार्बोलिक एसिड कीटाणुओं व हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है | इससे रोगों का समूल उच्चाटन करने में सहायता मिलती है | गोमूत्र में निहित स्वर्णक्षार रसायन का कार्य करते है | अत: गोमूत्र के द्वारा शरीर की शुद्धि व पुष्टि दोनों कार्य पूर्ण होते है |*

🍺 *सेवन विधि : प्रात: २५ से ४० मि.ली. (बच्चों को १०–१५ मि.ली.) गोमूत्र कपडे से सात बार छानकर पियें | इसके बाद २–३ घंटे तक कुछ न लें | ताम्रवर्णी गाय अथवा बछड़ी का मूत्र सर्वोत्तम माना गया है |*

💥 *विशेष : सुबह गोमूत्र में १०–१५ मि.ली. गिलोय का रस (अथवा २–३ ग्राम चूर्ण) मिलाकर पीना उत्कृष्ट रसायन है |*

🐄 *ताजा गोमूत्र न मिलने पर गोझरण अर्क का प्रयोग करें | १०–१२ मि.ली. (बच्चों को ५–१० मि.ली.) गोझरण अर्क में पानी मिलाकर लें |*🌺🙏🏻

पंचक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

दिसंबर 2020 त्यौहार

15 मंगलवार धनु संक्रांति

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

मेष 

आपके लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। गुप्त तरीकों से आपके पास धन आने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। भोजन अच्छे से करें ताकि स्वास्थ्य बेहतर रह सके। प्रिय के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और दांपत्य जीवन में आपका जीवन साथी कार्यक्षेत्र में आपकी कोई बड़ी सहायता कर सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज अपनी मां जी से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा

वृष

आपके लिए आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी साफ नजर आएगी इसके लिए आपको अपने धन का भी सही प्रबन्धन करना होगा। दोनों के लिए आज का दिन कमजोर है। कार्यस्थल पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।  संतान की ओर से आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रिय से आपको बातचीत करने से खुशी महसूस होगी लेकिन कुछ लोग आपके इस रिश्ते के विरुद्ध आवाज उठा सकते हैं।

मिथुन 

आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में तनाव के बीच प्यार की मीठी बातें भी होंगी। आपके रिश्ते में घनिष्ठता बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी उत्तम है। कार्यक्षेत्र में भी आप कई लोगों के प्रयास से कुछ अच्छा काम करके दिखाएंगे जिससे आपकी तारीफ होगी। व्यापार के सिलसिले में आज का दिन काफी बेहतर है। आज मानसिक और शारीरिक रूप से सेहत कमजोर रहेगी। अपने विरोधियों को खुद पर हावी ना होने दें। इसके लिए जरूरी है कि पहले से तैयार रहें।

कर्क 

आपके लिए आज का दिन साधारण है। आपके महत्वपूर्ण काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं क्योंकि आपका भाग्य कमजोर होगा। सभी से अच्छा बर्ताव करना जरूरी होगा नहीं तो स्थितियां हाथ से निकल सकती हैं। हर काम को सफल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। काम से जी ना चुराएं और जहां आप काम करते हैं वहां सभी से मीठा बोलें।

सिंह 

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि देखने को मिलेगी और आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। सुख सुविधा में दिन बिताएंगे। अपने प्रिय साथी के साथ वक्त बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य बिगड़ेगा।आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। काम के सिलसिले में आपको अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। आज आपको किसी महत्वपूर्ण काम का जिम्मा दिया जा सकता है जिसे समय पर पूरा करके देना बॉस की आंखों का तारा बना सकता है।

कन्या 

आपके लिए आज का दिन बहुत समझदारी से चलने का है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन काफी अनुकूलता लेकर आएगा। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और कार्य में सफलता भी मिलेगी। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने या फिरने या कोई मूवी देखने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छा काम दिखाएंगे लेकिन पारिवारिक जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। परिवार में बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान रखना जरूरी होगा। घर में किसी तरह का वाद विवाद हो सकता है।

तुला 

आपके लिए आज का दिन आपके चेहरे पर मुस्कान लाने वाला होगा। आज आप ट्रेवलिंग पर जा सकते हैं और इससे आपको कुछ नए लोग मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आप अपने मित्रों और रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। अपने साथ काम करने वालो से अच्छा व्यवहार आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। प्यार के मामले में दिन मिलाजुला असर देगा और प्रिय का मूड कभी अच्छा होगा तो कभी बिगड़ जाएगा, जिससे आप परेशान होंगे। दांपत्य जीवन में खुशी भरा दिन रहेगा और जीवन साथी आपका कोई फायदा करा सकता है।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कहीं से गया हुआ पैसा वापस आ सकता है, जिससे आपको बहुत हिम्मत मिलेगी और कुछ नया काम शुरू करने की सोचेंगे। ससुराल से भी कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे आपका मन हर्षित होगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी और परिवार के छोटों से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है और प्रेम जीवन में खुशी का समय होगा क्योंकि प्रिय के घरवाले आपसे मिलकर खुश हो सकते हैं।

धनु 

आपके लिए आज का दिन मानसिक तनाव लेकर आएगा। खर्चे बने रहेंगे लेकिन इनकम भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, दुर्घटना होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आप एक दूसरे के निकट आएंगे।पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा लेकिन प्रेम जीवन में कड़वाहट आ सकती है। आपका प्रिय ऐसा बर्ताव करेगा जो आपको पसंद नहीं आएगा और इससे आप दोनों के बीच दूरी आ सकती है।

मकर 

आपके लिए आज का दिन परेशानी से भरा रहेगा। आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। आपके खर्चे भी अधिक होंगे और इनकम उनकी अपेक्षा में थोड़ी कम होगी। जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आप की स्थिति सुधारने लगेगी। स्वास्थ्य के प्रति नजरअंदाज ना रहें और अपनी विशेष देखभाल रखें। जमीन जायदाद के मामले में लाभ मिलेगा। कामकाज की स्थिति अच्छी रहेगी। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में अपने प्रिय का साथ पाकर प्रफुल्लित रहेंगे।


कुंभ 

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है आप अपने काम में मजबूत रहेंगे और आप के अधिकारीगण आपसे खुश रहेंगे। आपको अच्छी इनकम भी होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देंगी और आपको इनकम का फायदा मिलेगा। प्यार के मामले में आप लकी रहेंगे और जी भर कर प्यार मिलेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्या होगी। किसी से कहासुनी हो सकती है। नए बिजनेस के बारे में डिस्कशन कर सकते हैं।

मीन 

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपकी बुद्धिमानी आपके काम आएगी और आप अपनी चुनौतियों पर जीत हासिल करेंगे। धन के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है लेकिन आपका स्वास्थ्य सुधरने लगेगा। पारिवारिक जीवन में अनुकूल समय रहेगा। प्रेम जीवन में प्यार भरा दिन रहेगा और आपको अपने प्रिय का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में दिन तनाव से भरा रह सकता है। जीवनसाथी का बर्ताव आपको ज्यादा पसंद नहीं आएगा

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है।


आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 




 

शुभ दिनांक : 6, 15, 1 

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


 

शुभ वर्ष : 2022, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...