सोमवार, 23 नवंबर 2020

आज का पंचांग 24 नवंबर 2020



🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 24 नवम्बर 2020*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - दशमी 25 नवम्बर रात्रि 02:42 तक तत्पश्चात एकादशी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद शाम 03:32 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*

⛅ *योग - वज्र 25 नवम्बर प्रातः 06:46 तक तत्पश्चात सिद्धि*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:11 से शाम 04:33 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:56* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:54* 

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे हर जिले के लिए कुछ अंतर हो सकता है)

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞इस दिन बदलें झाड़ू: घर या दफ्तर जहां भी आप झाड़ू का इस्तेमाल करते हैं, अगर वो पुरानी हो गई हो या फिर टूट गई हो तो इसे बदलने के लिए भी दिन निर्धारित है।  शनिवार को झाड़ू बदलना सबसे उपयुक्त होता है। इस दिन नया झाड़ू उपयोग करना शुभ माना जाता है।


इस दिशा में झाड़ू रखने से दूर होती है नकारात्मकता: 

 यह माना जाता है कि ऊर्जा में परिवर्तन लाकर विभिन्न प्रकार के योग बनाए जा सकते हैं। मान्यता है कि झाड़ू को पश्चिम दिशा के किसी रूम में रखने से धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही, घर में मौजूद नकारात्मकता को दूर करने के लिए भी झाड़ू को इस दिशा में रखना उपयुक्त होता है।


🌷 *अकाल मृत्यु से रक्षा हेतु विशेष आरती* 🌷 

➡ *25 नवम्बर 2020 बुधवार को रात्रि 02:43 से 26 नवम्बर, गुरुवार को प्रातः 05:10 तक (यानी 25 नवम्बर बुधवार को पूरा दिन) एकादशी है ।*

💥 *विशेष ~ 25 नवम्बर 2020 बुधवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *देवउठी एकादशी देव-जगी एकादशी के दिन को संध्या के समय कपूर आरती करने से आजीवन अकाल-मृत्यु से रक्षा होती है; एक्सीडेंट, आदि उत्पातों से रक्षा होती है l*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *भीष्म पंचक व्रत* 🌷

➡ *25 नवम्बर 2020 बुधवार से 29 नवम्बर 2020 रविवार तक भीष्म पंचक व्रत है ।*

🙏🏻 *कार्तिक शुक्ल एकादशी से पूनम तक का व्रत 'भीष्म-पंचक व्रत' कहलाता है l जो इस व्रत का पालन करता है, उसके द्वारा सब प्रकार के शुभ कृत्यों का पालन हो जाता है l यह महापुण्य-मय व्रत महापातकों का नाश करने वाला है l*

🙏🏻 *कार्तिक एकादशी के दिन बाणों की शय्या पर पड़े हुए भीष्मजी ने जल कि याचना कि थी l तब अर्जुन ने संकल्प कर भूमि पर बाण मारा तो गंगाजी कि धार निकली और भीष्मजी के मुंह में आयी l उनकी प्यास मिटी और तन-मन-प्राण संतुष्ट हुए l इसलिए इस दिन को भगवान् श्री कृष्ण ने पर्व के रूप में घोषित करते हुए कहा कि 'आज से लेकर पूर्णिमा तक जो अर्घ्यदान से भीष्मजी को तृप्त करेगा और इस भीष्मपंचक व्रत का पालन करेगा, उस पर मेरी सहज प्रसन्नता होगी l'*

🌷 *कौन यह व्रत करें* 🌷

👉🏻 *निःसंतान व्यक्ति पत्नीसहित इस प्रकार का व्रत करें तो उसे संतान कि प्राप्ति होती है l*

👉🏻 *जो अपना प्रभाव बढ़ाना चाहते हैं, वैकुण्ठ चाहते हैं या इस लोक में सुख चाहते हैं उन्हें यह व्रत करने कि सलाह दी गयी है l*

👉🏻 *जो नीचे लिखे मंत्र से भीष्मजी के लिए अर्घ्यदान करता है, वह मोक्ष का भागी होता है l*

🌷 *वैयाघ्रपदगोत्राय सांकृतप्रवराय च l*

*अपुत्राय ददाम्येतदुद्कं भीष्म्वर्मणे ll*

*वसूनामवताराय शन्तनोरात्मजाय च l*

*अर्घ्यं ददामि भीष्माय आजन्मब्रह्मचारिणे ll*

🙏🏻 *'जिनका व्याघ्रपद गोत्र और सांकृत प्रवर है, उन पुत्ररहित भीश्म्वार्मा को मैं यह जल देता हूँ l वसुओं के अवतार, शांतनु के पुत्र आजन्म ब्रह्मचारी भीष्म को मैं अर्घ्य देता हूँ l ( स्कन्द पुराण, वैष्णव खंड, कार्तिक महात्मय )*

🌷 *व्रत करने कि विधि* 🌷

*इस व्रत का प्रथम दिन देवउठी एकादशी है l इस दिन भगवान् नारायण जागते हैं l इस कारण इस दिन निम्न मंत्र का उच्चारण करके भगवान् को जगाना चाहिए :*

🌷 *उत्तिष्ठोत्तिष्ठ गोविन्द उत्तिष्ठ गरुडध्वज l*

*उत्तिष्ठ कमलाकान्त त्रैलोक्यमन्गलं कुरु ll*

🙏🏻 *'हे गोविन्द ! उठिए, उठए, हे गरुडध्वज ! उठिए, हे कमलाकांत ! निद्रा का त्याग कर तीनों लोकों का मंगल कीजिये l'*

➡ *इन पांच दिनों में अन्न का त्याग करें l कंदमूल, फल, दूध अथवा हविष्य (विहित सात्विक आहार जो यज्ञ के दिनों में किया जाता है ) लें l*

➡ *इन दिनों में पंचगव्य (गाय का दूध, दही, घी, गोझरण व् गोबर-रस का मिश्रण )का सेवन लाभदायी है l पानी में थोडा-सा गोझरण डालकर स्नान करें तो वह रोग-दोषनाशक तथा पापनाशक माना जाता है l*

➡ *इन दिनों में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए l*

➡ *भीष्मजी को अर्घ्य-तर्पण -*

*इन पांच दिनों निम्नः मंत्र से भीष्म जी के लिए तर्पण करना चाहिए :*

🌷 *सत्यव्रताय शुचये गांगेयाय महात्मने l*

*भीष्मायैतद ददाम्यर्घ्यमाजन्मब्रह्मचारिणे ll*

🙏🏻 *'आजन्म ब्रह्मचर्य का पालन करनेवाले परम पवित्र, सत्य-व्रतपरायण गंगानंदन महात्मा भीष्म को मैं यह अर्घ्य देता हूँ l'*

पंचक

21 नवंबर 

रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

नवंबर 2020

20 शुक्रवार छठ पूजा

25 बुधवार देवुत्थान एकादशी

27 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत

दिसंबर 2020 त्यौहार

3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी

11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी

12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)

13 रविवार मासिक शिवरात्रि

14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या

15 मंगलवार धनु संक्रांति

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


2021 में विवाह मुहूर्त की तारीखें

(एक बार किसी विद्वान पुरोहित से भी परामर्श जरूर करे)


जनवरी- 18


फरवरी- 15, 16 ( रात्रि में विवाह मुहूर्त नहीं है)


मार्च- विवाह मुहूर्त नहीं है


अप्रैल- 22,24,25,26,27,28,29,30


मई- 1,2,7,8,9,13,14,21,22,23,24,26,28.29.30


जून- 3,4,5,20,22,23,24


जुलाई- 1,2,7,13,15


नवंबर- 15,16,20,21, 28, 29,30


दिसंबर- 1,2,6,7,11,13


मेष 

आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी और आपका धन भी खर्च होगा। मानसिक तौर पर भी आप काफी दबाव महसूस करेंगे परन्तु प्रेम जीवन में आपको खुशी मिलेगी और आपका प्रिय आपके काम में आपका हाथ बटाने का प्रयास करेगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। नौकरी में आप पर कोई झूठा आरोप लग सकता है। धार्मिक कामों में ज्यादा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। भाग्य मजबूत रहेगा।

वृष 

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप ऊर्जावान रहेंगे और सेहत में सुधार होगा। इसके अलावा आपको धन का लाभ भी होगा। आज अपने बॉस से आपको तारीफ मिल सकती है। कठिन परिश्रम का आपको आज अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानियां रहेंगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा रहेगा और अपने प्यार में कोई क्रिएटिव काम करेंगे जिससे आपका प्रिय पर खुश हो जाएगा। लंबी ट्रैवलिंग के लिए दिन अच्छा है

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। काम पर पूरा ध्यान देंगे। कार्यस्थल पर आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे क्योंकि आपके काम में दम होगा। पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभूतियां होंगी। परिवार के किसी बड़े सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ससुराल पक्ष से अनबन होने के योग बन रहे हैं इसलिए थोड़ा धैर्य से काम लें। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन काफी बेहतर रहेगा और आपका जीवन साथी काफी समझदारी भरे निर्णय लेगा। आपका स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए खुद पर भरोसा रख कर अपने प्रिय को दिल की बात कहना सफलता दिलाएगा।


कर्क 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। भाग्य प्रबल रहेगा। किसी यात्रा पर जाने से मन खुश हो जाएगा। तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। व्यापार में सफलता सफलता हाथ लगेगी लेकिन अपने बिजनेस पार्टनर से अच्छी बात करें क्योंकि वह आपसे झगड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन अच्छे काम करते रहेंगे। विरोधियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में अच्छे समय की अनुभूति होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानी हो सकती है। नौकरी में अपने काम पर ध्यान देंगे।


सिंह 

आज का दिनमान थोड़ा कमजोर है। आज ज्यादा मेहनत करने से बचें। थका हुआ महसूस कर सकते हैं। मानसिक रूप से भी थोड़ा तनाव महसूस होगा लेकिन आपके दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ने से आपको हर्ष होगा। जीवनसाथी आपके साथ खुश रहेगा। परिवार में प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में बातचीत हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। संतान की ओर से सुकून मिलेगा। आप धर्म का आचरण करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी पेशा जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी से कहासुनी हो सकती है।


कन्या 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आपके कामों में प्रगति होगी। कुछ नए सौदे होंगे जो आपको लाभ दिलाएंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी से हर तरह का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन कमजोर है। उन्हें अपने काम से असंतुष्टि महसूस हो सकती है। परिवार का वातावरण धार्मिक रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आप अपनी मेहनत के बल पर लाभ कमाएंगे। संतान को कष्ट हो सकता है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें आज अपने प्रिय को नाराज होने से बचना चाहिए। खर्चों में बढ़ोतरी परेशान कर सकती है।


तुला 

आज किसी बात को लेकर दुविधा में रहेंगे। मानसिक रूप से कोई दबाव आपके ऊपर रहेगा। परिवार की परिस्थितियां आपको चिंता में डाल सकती हैं। किसी बड़े का स्वास्थ्य पीड़ित होगा। परिवार में लड़ाई झगड़े की संभावना भी बन सकती है। सोच समझकर बोलने की रणनीति आपके लिए फायदेमंद रहेगी। धार्मिक कामों में ध्यान लगाएंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सुखद रहेगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी और कुछ पुराने पड़े कामों को आगे बढ़ाएंगे।

वृश्चिक 

आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। आपको खुद के व्यवहार को नियंत्रण में रखना होगा नहीं तो आप लोगों से झगड़ा कर सकते हैं जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार पर पड़ेगा। फिर भी परिवार से आपको पूरा सुख और सहयोग मिलेगा। आप सुख भोगेंगे और उत्तम भोजन करेंगे। परिवार में कोई पूजा पाठ या कोई अन्य शुभ काम हो सकता है। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय आपको कुछ अच्छा खिला सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन आज उनकी खुशी देगा क्योंकि जीवन साथी कोई खास गिफ्ट दे सकता है। 


धनु 

आपके लिए आज का दिन अनुकूल है। ट्रैवलिंग से आपको लाभ होगा और आपका मनोरंजन भी होगा। परिवार में अपना पूरा ध्यान लगाएंगे और परिवार के भले के बारे में सोचेंगे। आज आप अपनी माँ से काफी प्रेम दिखाएंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत होंगे। दूसरों को सलाह देंगे। आपका दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा और आपको अच्छे नतीजे होंगे। आपका जीवन साथी भी समझदारी से काम लेगा। भले ही वह आपसे नाराज हो फिर भी अपनी ओर से आपको कोई परेशानी नहीं देंगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आज आप अपने किसी दोस्त के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को फायदा होगा।


मकर 

आज का दिन मान भागदौड़ से भरा रहेगा। आपके जीवनसाथी के किसी काम से आपको जाना पड़ सकता है। जीवन साथी को नौकरी बदलने के बारे में विचार करना चाहिए। आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छे नतीजे लेकर आएगा पूर्व में किए गए इन्वेस्टमेंट का अच्छा परिणाम आ सकता है और शेयर बाजार में नया इन्वेस्टमेंट करेंगे।


कुंभ 

आज का दिन थोड़ा कमजोर है। आप किसी बीमारी के चपेट में आ सकते हैं। आंखों में दर्द भी हो सकता है। खर्चे काफी बढ़ेंगे। वह बात अलग है कि आपकी इनकम भी अच्छी होगी लेकिन फिर भी खर्च को कंट्रोल करना जरूरी होगा नहीं तो परेशानी आ सकती है। काम के सिलसिले में आप का रुतबा कायम रहेगा और आप अच्छा काम करेंगे जिससे आपकी पावर बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में काम का प्रभाव पड़ेगा जिसकी वजह से आप परिवार से कटे कटे रहेंगे। संतान से संबंधित अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा और जो लोग दांपत्य जीवन में हैं, उन्हें आज अपना प्यार जताने का मौका मिलेगा और जीवन साथी के बर्ताव से खुश होंगे।


मीन 

आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपकी कई योजनायें एक साथ फलीभूत होकर आपको धन प्रदान कर सकती हैं। पारिवारिक जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और दांपत्य जीवन में तो दिन बेहतरीन रहने वाला है क्योंकि आपका जीवनसाथी और आप दोनों ही एक दूसरे से अपने मन की बातें जाहिर करते हुए अपने प्यार को जगाएंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा सा कमजोर जरूर कहा जा सकता है। भाग्य का साथ आपको मिलेगा। खर्चे थोड़े अधिक हो सकते हैं लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं है। बिजनेस कर रहे लोगों को आज बेनिफिट मिलेगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78



  

शुभ वर्ष :  2022, 2026

   

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...