मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल करीब चैदह वर्ष बाद 10 सितंबर 2020 को स्व मेष राशि में वक्री हो गए है। मंगल 14 नवंबर को प्रातः 6.05 बजे इसी दशा में रहेंगे और इसके बाद मार्गी हो जाऐंगे। इस बीच 66 दिन मंगल का वक्री रहना तमाम राशियों को प्रभावित करेगा। मंगल के प्रभाव से कई तरह की उथल पुथल देखने को मिल सकती हैं। दुर्घटनाएं बढ सकती हैं। खासतौर से जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी की जरूरत है। मेष, कर्क, तुला और वृश्चिक राशि वाले लोगों को सावधान रहना होगा। हालांकि वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोग इस ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचे रहेंगे। मंगल के वक्री होने की दशा में क्रोध पर नियंत्रण रखने और मंगल की आराधना करने से इसके अशुभ फलों से बचा जा सकता है। मंगल के वक्री होने के कारण तमाम राशियों पर इसके प्रभाव को देखिए-
मेषः मंगल के वक्री होने से पराक्रम बढेेगा, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। जमीन जायदाद के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।
वृषभः स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान दें। धन हानि या कर्ज की स्थिति आ सकती है। वाहन-मशीन के प्रयोग में सावधानी रखें।
मिथुनः आय और वैवाहिक जीवन में सचेत रहने की जरूरत है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सावधानी से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।
कर्कः आर्थिक स्थिति और आय के साधनों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। विवादों से दूर रहें। जमीन जायदाद के काम फिलहाल टाल दें।
सिंहः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मनमुताबिक सफलता मिलने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। मन धार्मिक कार्यों में नहीं लगेगा। परिवार का सहयोग सफलता दिलाएगा।
कन्याः संतानपक्ष पर ध्यान दें। धन के आगमन में रूकावट के योग हैं।बनते काम में बाधाओं को दूर करने के लिए संयम रखें। परिवार और वैवाहिक जीवन पर ध्यान दें।
तुलाः संबंधों में उतार चढाव के साथ आर्थिक स्थिति में लाभ और हानि दोनों के योग हैं। साझेदारी में कोई काम करने से बचें। धोखाधड़ी की संभावना है।
वृश्चिकः पुरानी बड़ी बीमारियांे से राहत मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ की स्थिति बनेगी। खर्च में कमी के साथ नया भवन, भूमि खरीदने के योग बनेंगे।
धनुः प्रेम संबंधों में अड़चन के अलावा खर्च बढ सकते हैं। क्रोध पर काबू बनाकर रखें और आपसी संबंधों पर ध्यान दें।
मकरः लाभकारी समय है। भूमि से भी लाभ संभव है। नौकरी और व्यापार में बदलाव से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन पर ध्यान दें।
कुंभः आपसी संबंधों पर ध्यान दें। सेहत पर विशेष ध्यान की जरूरत है। चोट चपेट से बचें। जमीन जायदाद के मामलांे में हाथ ना डालें तो बेहतर है।
मीनः लाभकारी समय है। परिवार में अच्छा तालमेल रहेगा। नया वाहन मिलने के योग हैं।
गुरुवार, 10 सितंबर 2020
वक्री मंगल मचा सकते हैं उथल पुथल, जानिए क्या होगा आपका हाल
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें