शनिवार, 19 सितंबर 2020

कोरोना संक्रमित महिला ने बेगराजपुर में स्वस्थ बेटे को जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया

मुजफ्फरनगर । बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में बीती रात एक महिला कोरोनावायरस पीड़ित महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दो दिन पूर्व ही उसने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया था। 


बताया गया है कि शहर के जसवंतपुरी की महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था । इसके बाद उसे कोविड-19 अस्पताल भेजा गया था। रात में उसकी हालत बिगड़ने के बाद उसके परिवार को सूचना दी गई। करीब डेढ़ बजे महिला ने कोविड-19 अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।


बताया गया है कि 24 वर्षीय उक्त महिला को डिलीवरी के लिए जिला महिला चिकित्सालय ले जाया गया था। वहां जांच में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे उसे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं दो दिन पूर्व उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

एएसपी की पत्नी का यह वीडियो देखकर हर कोई हैरान

लखनऊ ।  एडिशनल एसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश सिंह के सुसाइड से पहले का एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि नितेश पहले त...