मंगलवार, 8 सितंबर 2020

जन अधिकार पार्टी ने जन समस्याओ को लेकर ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। जन अधिकार पार्टी ने जन समस्याओ के निवारण की मंाग के सम्बन्ध मे राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।
 जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष मांगेराम सैनी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहंुच कर जिला  प्रशासन को सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार  जन समस्याओ की अनदेखी कर रही है। डीजल पैट्रोल की कीमतो मे बढोतरी को वापस लिया जाना चाहिए। प्रदेश की कानून व्यवस्था,मंहगाई एवं आरक्षण  मे छोडछाड को लेकर भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा प्रदर्शन किया जाता रहा है। प्रदेश मे चारो तरफ पिछडो, दलितो, अल्पसंख्यको के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जन अधिकार पार्टी ने पैट्रोलियम पदार्थो की बढती कीमतों को तत्काल वापिस लेने की मंाग की। पिछडो,दलितों, अल्पसंख्यको की हत्याओ एवं उत्पीडन को तत्काल रोका जाए। मजदूरो को व्यवस्थित होने के लिए उन्हे कम से कम 15000 रूपये एक मुश्त दिए जाए और 75000 रूपए अगले एक वर्ष कर प्रतिमाह दिए जाए। सरकार द्वारा पिछडो का आरक्षण  मेडिकल  सहित सभी क्षेत्रो मे शून्य किया जा रहा है। इसे तत्काल बहाल किया जाए। अन्य वर्गो की तरह पिछडे  वर्ग के छात्रो को भी छात्र वृत्ति प्रदान की जाए। ज्ञापन सौपने वालो मे जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष मंागेराम सैनी व जिला प्रभारी डा0ब्रहमदत्त सैनी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...