लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब साप्ताहिक बंदी पूर्व की भांति होगी। रविवार का लाॅक डाउन अब नहीं होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाने के लिए उपाय करने के भी निर्देश दिए हैं। बाजार सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने तहसील दिवस और थाना दिवस भी कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार संचालित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि वे सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों, कर्मचारियों की उपस्थिति की नियमित जांच करें।
आज हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक रविवार को बाजारों की प्रदेश व्यापी साप्ताहिक बन्दी के स्थान पर अब बाजारों की साप्ताहिक बन्दी पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप रहेगी। उन्होंने कहा कि कन्टेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर सभी होटल व रेस्टोरेंट का संचालन कराया जाए। इस गतिविधि में संक्रमण से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक रविवार को बाजारों की प्रदेश व्यापी साप्ताहिक बन्दी के स्थान पर अब बाजारों की साप्ताहिक बन्दी पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप रहेगी। उन्होंने कहा कि कन्टेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर सभी होटल व रेस्टोरेंट का संचालन कराया जाए। इस गतिविधि में संक्रमण से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें