मंगलवार, 4 अगस्त 2020

शुकदेव आश्रम में शिलान्यास पर अखंड पाठ


मुजफ्फरनगर। रामजन्मभूमि पर भगवान राम के मंदिर के भूमिपूजन को लेकर भागवत पीठ शुकदेव आश्रम स्थित राम मंदिर में पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने आरती की और रामायण अखंड पाठ का शुभारंभ किया। शुकदेव आश्रम में वीतराग स्वामी कल्याणदेव द्वारा स्थापित राम मंदिर को धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने मंत्रोच्चार के बीच प्रभु राम की आरती की। आचार्यो और पुरोहितों ने रामायण अखंड पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ शुरु किया। स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास को लेकर तीर्थ के साधु-संतों और भक्तों में उत्सुकता है। पांच सदियों के लंबे संघर्ष के बाद रामजन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर बनेगा, विश्व के करोड़ो हिंदुओ की अभिलाषा पूरी हो रही है। श्री राम भारत की सनातन संस्कृति के आराध्य देव है। साधु-महात्माओं और रामभक्तों के त्याग, सेवा, समर्पण और संघर्षों से राम मंदिर निर्माण का संकल्प पूरा हो रहा है। आचार्य रामस्नेही, लालमणि, नीतेंद्र ने मंत्रपाठ किया। रोहित, आशीष, सुमन और राजू उपाध्याय आदि मौजूद रहे। भागवक्त प्रवक्ता पंडित आशीष माधव शास्त्री ने बताया कि राम मंदिर भूमि पूजन पर बुधवार को यज्ञ होगा तथा दीपोत्सव मनाया जायेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...