मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि आज समाजवादी आंदोलन के बड़े योद्धा जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा कार्यालय पर आयोजित प्रोग्राम में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनको याद करते हुए उनके कड़े जीवन संघर्ष पर विचार व्यक्त किये, सपा जिलाध्यक्ष व प्रभावशाली वक्ता प्रमोद त्यागी एडवोकेट व पूर्व मंत्री उमा किरण ने अपने सम्बोधन में पंडित जनेश्वर मिश्र को हिंदुस्तान की बदली हुई राजनीति का नायक बताया जिन्होंने कड़े संघर्ष के दम पर कमजोर वर्गों के न्याय की लड़ाई लड़कर समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में ही नही पूरे भारत मे नई दिशा दी जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ बिर्गेड शौकत अंसारी सपा नेता साजिद हसन ने प्रखर समाजवादी नायक जनेश्वर मिश्र जी को उनकी जयंती पर याद करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके जीवन संघर्ष व समाजवादी आंदोलन से प्रेणा लेने की अपील की।
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती,रविन्द्र कुमार एडवोकेट,अमरनात पाल,सोमपाल सिंह,राहुल वर्मा,डॉक्टर इसरार अल्वी,टीटू पाल शुजाअत राणा,शलभ गुप्ता,शगुनपाल,सुमित पवार बारी,बालेन्द्र मौर्य, राजपाल सिंह बादल,दीपक गमबीर,पीयूष गुप्ता,शुभम त्यागी,मीर हसन,इरशाद मलिक आदि ने मौजूद रहकर जनेश्वर मिश्र जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें