बुधवार, 5 अगस्त 2020

लोहिया बाजार में दीपक जलाकर मनाया जश्न


मुजफ्फरनगर। आज अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर भूमि पूजन महापर्व जहाँ पूरे भारत में मनाया जा रहा है वही लोहिया बाजार के उत्साहित व्यापारी बन्धुओं द्वारा दुर्गा देवी भवन पर दोपहर 12.30 बजे दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री राम जी के जयघोष के साथ सुनील गर्ग गुरुजी व विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े व्यापारी नेता राजीव बंसल द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम संयोजक अमित बंसल द्वारा बहुत सुन्दर व्यवस्था श्री दुर्गा देवी भवन लोहिया बाजार पर की गई। कार्यक्रम में सुनील गर्ग गुरु जी, व्यापारी नेता राजीव बंसल, अमित बंसल, वैभव गर्ग, अजय गर्ग टिल्ला, चितरंजन आहुजा, अक्षत बंसल, आर्यन बंसल, निखिल सिंघल, जय प्रकाश जी, संजय जैन आदि सहित सैकड़ों व्यापारी बंधुओं ने भाग लिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...