रविवार, 19 जुलाई 2020

शिवमूर्ति समेत तमाम शिवालयों में शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

https://youtu.be/jplU6RWfxDo


मुजफ्फरनगर। सावन मास की शिवरात्रि पर आज शिवमूर्ति समेत तमाम शिवालयों में शिव भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। शिव चौक पर सुबह से ही काफी संख्या में शिव भक्त पहुंचने लगे थे। जलाभिषेक पर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा शहर के अन्य शिवालयों में काफी संख्या में शिव भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। गांधी कॉलोनी स्थित अनंतेश्वर महादेव मंदिर पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों ने जलाभिषेक किया । इस बार कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध के चलते आज के दिन होने वाला धूम धड़ाका तो गायब था, लेकिन लोगों में शिवरात्रि को लेकर उत्साह नजर आया । संभल हेड़ा समेत अन्य मुख्य मंदिरों में भी जलाभिषेक किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गुरुवार विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 21 अगस्त 2025* 🌤️ *दिन - गुरूवार* 🌤️ *विक्रम संवत 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)* 🌤️ *शक...