बुधवार, 15 जुलाई 2020

पति की हत्या का आरोप पत्नी पर लगा, पुलिस निकलेगी कब्र में से शव

 


टीआर ब्यूरो l 


मुजफ्फरनगर l महिला पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। आरेाप है कि महिला ने तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है। हत्या को आत्महत्या बताकर शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया गया है। पुलिस शव को कब्र से निकलने वाले की तैयारी में जुटी गयी है।


मौहल्ला जामियानगर निवासी मौहल्ला मोहम्मद सगीर के बेटे नासिर की शादी आठ साल पूर्व फरहाना निवासी मिमलाना रोड से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद बेटे की पत्नी ने घर में विवाद करना शुरु कर दिया। इस कारण उसका बेटा अपनी पत्नी को लेकर किराए के मकान में रहने लगा। आरोप है कि बेटे की पत्नी मोबाइल पर लम्बी लम्बी बात अज्ञात लोगों से करती थी।


मोबाइल पर बात करने को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। आरोप है कि 24 जून की रात्रि बेटे की संदिग्ध मौत हो गयी। बेटे की पत्नी ने बताया कि नासिर ने आत्महत्या कर ली है, जबकि उसके बेटे के शरीर पर चोट के निशान थे। कुछ लोगों ने बताया कि घटना वाली रात बेटे के मकान में तीन अज्ञात लोग आए थे।


आरोप है कि पुत्रवधु ने तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या की है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब पुलिस को शव को कब्र से बाहर निकलवाने की तैयारी में जुटी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

एलविश यादव के घर ताबड़तोड़ फायरिंग

गुरुग्राम। यूटयूब इनफ्लुएंसर और बॉलीवुड एक्टर एल्विष यादव के घर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसके बाद वहां सुरक्षा बढा दी गई है।  पुलिस के अनुसार ...