मंगलवार, 14 जुलाई 2020

बिहार में 31 तक लाक डाउन

पटना। बिहार में 16 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। मंगलवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस पर सहमति बनी है। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ये जानकारी दी है।


वहीं पीआरडी के सचिव अनुपम कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय और सूबे के सभी नगर निकायों में 16 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान रेलवे और विमान सेवा जारी रहेंगी। बसों का परिचालन बंद रहेगा। ऑटो, टैक्सी और रिक्शा का परिचालन बंद नहीं रहेगा। गृह विभाग इस संबंध में शीघ्र ही अधिसूचना जारी करेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गोगा नवमी विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻 🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️ 🌤️ *दिनांक - 17 अगस्त 2025* 🌤️ *दिन - रविवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र...