गुरुवार, 25 जून 2020

रेहाना फातिमा ने टॉपलेस होकर अपने बच्चों से कराई बॉडी पेंटिंग


नई दिल्ली। विवादित कार्यकर्ता रेहाना फातिमा ने अपने नाबालिग बच्चों से अपने अर्द्धनग्न शरीर पर पेंटिंग करवाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। फातिमा ने 2018 में सबरीमला स्थित भगवान अय्यप्पा के मंदिर में प्रवेश करने का भी प्रयास किया था।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि भाजपा के ओबीसी मोर्चा के नेता ए.वी. अरुण प्रकाश की ओर से मंगलवार को मिली शिकायत के आधार पर पतनमतिट्ठा जिले की तिरुवाला पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून और किशोर न्याय कानून के तहत मामला दर्ज किया है। फातिमा ने 'बॉडी एंड पॉलिटिक्स (शरीर और राजनीति) शीर्षक से यह तस्वीर पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बीच, बाल अधिकार संरक्षण मुद्दे पर केरल के राज्य आयुक्त ने बुधवार को पतनमतिट्ठा जिले के पुलिस प्रमुख से 10 दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मुजफ्फरनगर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा का किया संजय मिश्रा ने किया भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा का भव्य स्वागत कृष्ण गोपाल मित्तल के आवास पर किया गया। इस अवसर पर क...