लखनऊ। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान पुलिस ने कई बार रोकने का प्रयास किया। ना रुकने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। लाठीचार्ज में कुछ कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट लगने की आशंका है।
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से गुस्साएं सपा कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंच गए। सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और ट्रैक्टर समेत लगभग 20 दो व चार पहिया वाहन सीज कर दिया। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत लेकर कैण्ट थाने ले गई। इनमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी रामकरण निर्मल, प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा अरविंद गिरि, यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष अनीस राजा और नगर उपाध्यक्ष बबलू खान समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल है।
शुक्रवार, 26 जून 2020
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सपाईयों पर लाठीचार्ज
Featured Post
मुजफ्फरनगर में बालक से कुकर्म के मामले में मंदिर के साधु को बीस साल कैद
मुजफ्फरनगर। 14 साल के बालक के साथ कुकर्म करने के मामले में शिव मंदिर के साधु महाराज लोकेश नाथ को 20 वर्ष की सजा दस हजार रुपये का जुर्माना क...

-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें