शुक्रवार, 26 जून 2020

देश भर में 30 जून को तहसील मुख्यालयों पर होगा धरना/प्रदर्शन : राकेश टिकैत

 


टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ राकेश टिकैत जी ने ब्यान जारी करते हुए कहा कि आज किसानों पर महँगी बिजली ,खाद ,रसायन की मार के बाद डीज़ल की एक ओर मार पड़ी है।


देश के इतिहास में पहली बार डीजल की कीमत पेट्रोल से ऊपर है। 2014 में महंगाई को मुद्दा बनाने वाली भाजपा आज महगाई पर चुप है। किसानों की फसलो की खरीद नही हो पा रही है। किसानों को महगाई के अनुरूप दाम नही मिल पा रहा है।किसानों को सरकार कोई राहत नही दे पा रही है।


सरकार का कार्य जनकल्याण होता है सरकार विपरीत परिस्थितियों में भी जनता की जेब से टैक्स के नाम पर पैसा निकालकर खजाना भर रही है। सरकार पब्लिक लिमिटेड कंपनी की तरह कार्य कर रही है।


आज डीजल पर लगभग 50 रुपए की एक्ससाइज ड्यूटी वसूली जा रही है। सरकार तेल व बिजली पर व्यापार कर रही है।


पुलिस जनता की गलती पर भारी रकम वसूल रही है।सरकार का मकसद गलती सुधार नही जुर्माना वसूली है। जनता अब विरोध के लिए तैयार है। 


भारतीय किसान यूनियन अब चुप रहने वाली नही है। जनता के साथ अन्याय में भाकियू संघर्ष के लिए तैयार है।


आगामी 30 जून को भाकियू तहसील स्तर पर डीजल मूल्य में वृद्धि, बिजली की बढ़ी दर, वाहनों पर भारी भरकम चालान, किसानों को नलकूप का सामान न मिलने आदि समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करेगी।


जनता को राहत दिए जाने तक यह क्रम जारी रहेगा।


 


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...