बुधवार, 24 जून 2020

बदल रही है शुक्र की चाल, किसे करेगी मालामाल

25 जून को कला और प्रेम के अधिपति शुक्र के मार्गी होने से सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा l


पंडित अतुलेश मिश्रा के अनुसार 25 जून को शुक्र देव रात 4 बजकर 28 मिनट पर वृष राशि में मार्गी होंगे। इसके बाद 01 अगस्त को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में जाएंगे। शुक्र के मार्गी होने से 6 वक्री ग्रहों को योग भी खत्म हो जाएगा। अब राहु-केतु के अलावा, बुध, गुरु और शनि वक्री रहेंगे। बृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीच एवं मीन राशि में उच्च माने गए हैं। 9 ग्रहों में शुक्र वृष और तुला राशि का स्वामी है। ये सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह है। शुक्र 1 अगस्त को मिथुन राशि में जाएगा। जानिए सभी 12 राशियों पर शुक्र का कैसा असर होगा…


मेष – राशि के लिए शुक्र लाभ देने की स्थिति में रहेगा। घर-परिवार से सुख प्राप्त होगा। आपके लिए समय पक्ष का रहेगा।


वृष – इस लोगों के लिए मार्गी शुक्र सामान्य फल देने की स्थिति में रहेगा। दैनिक कार्यों के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होंगे। अभी सावधान रहें।


मिथुन – मिथुन राशि के लोगों के लिए संभलकर रहने का समय रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में विवाद के योग बन रहे हैं।


कर्क – इन लोगों को शुक्र की वजह से जरूरी कामों में सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को नई योजना पर काम करना पड़ सकता है।


सिंह – आपके रुके हुए कामों में गति आ सकती है। तय समय में काम पूरे कर पाएंगे। उधार दिया गया धन भी वापस मिल सकता है।


कन्या – घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। वैवाहिक जीवन प्रेम बना रहेगा और समय सुख रहेगा।


तुला – अब शुक्र की वजह से अटका धन वापस मिल सकता है। अधिकारियों के सहयोग से बड़ी सफलता मिल सकता है।


वृश्चिक – उत्साह में वृद्धि बनी रहेगी और सकारात्मक सोच की वजह से काम जल्दी पूरे हो सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। 


धनु – इस राशि के लिए कार्यों की वृद्धि हो सकती है। ज्यादा मेहनत अधिक करनी होगी, लेकिन आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी।


मकर – आपके लिए शुक्र बेहतर स्थितियां बनाएगा। उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। पुरानी योजनाएं अब लाभदायक रह सकती है।


कुंभ – इस राशि के लोगों को व्यापारिक कार्यों रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सोच-समझकर बातचीत करें, विवाद हो सकता है।


मीन – इस लोगों को शुक्र लाभ देने वाला रहेगा। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कार्यों में बढ़ोतरी हो सकती है। धन लाभ सम्भव ।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मुजफ्फरनगर में बालक से कुकर्म के मामले में मंदिर के साधु को बीस साल कैद

मुजफ्फरनगर। 14 साल के बालक के साथ कुकर्म करने के मामले में  शिव मंदिर के साधु महाराज लोकेश नाथ को 20 वर्ष की सजा दस हजार रुपये का जुर्माना क...