बुधवार, 13 मई 2020

उत्तराखंड के पहाडों से होंगे कैलाश-मानसरोवर के दर्शन

पिथौरागढ़। भारतीय सीमा से भी कैलास मानसरोवर के  दर्शन लिपूलेख के ओल्ड लिपु से किए जा सकते हैं। इस पर पूरा अध्ययन करने के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस के डीआइजी एपीएस निंबाडिया ने भारत सरकार को सुझाव भेजा है। आइटीबीपी के बरेली रेंज के डीआइजी एपीएस निंबाडिया ने शासन को भेजे सुझाव प्रस्ताव में कहा है कि कुमाऊं मंडल विकास निगम कैलास मानसरोवर यात्रा की तर्ज पर ही गाइड और स्थानीय लोगों की मदद से इसे संचालित कर सकती है। हालांकि आइटीबीपी भी इसमें पूरी मदद करेगी। 
ओल्ड लिपु के लिए लिपुलेख के यात्री विश्राम गृह से मार्ग जाता है। यह मार्ग लगभग तीन किमी है। साढ़े सत्रह हजार से लेकर 18 हजार फीट की ऊंचाई वाला यह मार्ग काफी दुर्गम है। जिसके लिए निगम के गाइड और स्थानीय गाडड ही यात्रियों को यहां तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने सुझाया है कि यह यात्रा किसी निजी संस्था या टूर संस्थानों के माध्यम से नहीं कराई जाए। ओल्ड लिपु से भक्त कैलास मानसरोवर के दर्शन कर आदि कैलास आ सकते हैं। ऐसे में कैलास मानसरोवर और आदि कैलास की यात्रा एक साथ संभव है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...