सोमवार, 11 मई 2020

रूस में भी तेजी से बढ़ रहा कोरोना, 2 लाख से अधिक पीड़ित

वैश्विक महामारी बन चुके कोरोनो वायरस का प्रकोप रूस भी अब तेज हो रहा है। अब यहां रोजाना हजारों मामले आ रहे हैं। शनिवार को भी 11,012 नए मामले आने से अब संक्रमितों की संख्या दो लाख पार कर 2,09,668 हो गई है जबकि 1915 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। अब तक 34,306 लोग इलाज के बाद ठीक भी हो चुके हैं। अब दो लाख से ज्यादा संक्रमितों वाले देशों में रूस पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। दुनिया में 41 लाख से ज्यादा 41,52,778 मामले सामने आए हैं ।
उधर अफ्रीका में अब तक संक्रमण के 63,458 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 2,267 मरीजों की मौत हुई है। अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, महाद्वीप के सभी 54 देश में कोरोना के मरीज सामने आए हैं। दक्षिण अफ्रीका में सबसे अधिक 9,420 मामले सामने आए हैं। जांच क्षमता की कमी इन देशों के लिए चुनौती है। माना जा रहा है कि मरीजों की संख्या अधिक हो सकती है। कुछ देशों ने खतरे के बावजूद लॉकडाउन में ढील देनी शुरू कर दी है। इनका तर्क है कि लोगों को परिवार पालने के लिए के नियमों में ढील दी जानी चाहिए।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...