शुक्रवार, 15 मई 2020

मुजफ्फरनगर से ब्याह कर आई नई नवेली दुल्हन क्वारंटाइन


टीआर ब्यूरो
रुड़की।  रुड़की के जलालपुर गांव पहुंची नई नवेली दुल्हन को भी होम क्वारंटाइन होना पड़ा। यूपी के मुजफ्फरनगर से ब्याहकर लाई गई नई नवेली दुल्हन की तबीयत खराब होने पर परिजन उसको लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे।
डॉक्टर ने महिला के स्वास्थ्य परीक्षण कर उसको घर में क्वारंटाइन होने के निर्देश दिए। रुड़की के सिविल अस्पताल में दूसरे शहर एवं राज्यों से आए लोगों पर स्वास्थ्य एवं प्रशासन की टीम पूरी तरह नजर बनाए हुए है।
जबकि कुछ लोग स्वंय ही सिविल अस्पताल पंहुचकर स्क्रीनिंग करवा रहे हैं। शुक्रवार को यूपी के मुजफ्फरनगर से ब्याह कर रुड़की के जलालपुर लाई गई नई नवेली दुल्हन भी सिविल अस्पताल पंहुची।
रुड़की के जलालपुर निवासी व्यक्ति की बारात यूपी के मुजफ्फरनगर गई थी। कल बारात यूपी से वापस रुड़की के जलालपुर पहुंची। लेकिन रुड़की पंहुचकर दुल्हन की तबीयत खराब हो गई।
जिसके बाद परिजन दुल्हन को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर ने दुल्हन का चेकअप करने के बाद उसको होम क्वारंटाइन होने के निर्देश दिए। सिविल अस्पताल में मौजूद डॉक्टर साथ में आए परिजनों से भी होम क्वारंटाइन के नियम का पूरी तरह अनुपालन करने के लिए भी कहा।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...