मुजफ्फरनगर। आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने में प्रदेश में गौतमबुद्धनगर सबसे आगे है। मुजफ्फरनगर में सिर्फ 4.30 प्रतिशत लोगों ने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया। गाजियाबाद दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर है। मेरठ सातवें नंबर पर है। प्रदेश में 30 अप्रैल तक करीब 1.22 करोड़ लोगों ने यह एप डाउनलोड किया है। आरोग्य सेतु एप को दो अप्रैल को लॉन्च किया गया था। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इस एप को डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया है।
गौतमबुद्धनगर जिले की आबादी 20.58 लाख है और वहां करीब 6.38 लाख लोगों ने यह एप डाउनलोड किया है। आबादी के लिहाज से 31.02 प्रतिशत यूजर्स हैं। गाजियाबाद में 41.75 लाख की आबादी में से करीब 6.95 लाख लोगों ने यह एप डाउनलोड किया है, जो 16.67 फीसद है। मेरठ में 43 लाख की आबादी में से करीब 2.97 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया है। यह 6.93 प्रतिशत है। हापुड़ जिले में 16.71 लाख की आबादी में से 88,006 लोगों ने एप डाउनलोड किया है। यह 5.27 प्रतिशत है। बागपत जिले में 16.27 लाख की आबादी में से 80,326 लोगों ने एप डाउनलोड किया। यह आबादी के लिहाज से 4.94 प्रतिशत है।
बुलंदशहर में 43.69 लाख लोगों में से करीब 2.11 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया है। यह 4.84 प्रतिशत है। सहारनपुर जिले के 43.29 लाख लोगों में से करीब 2.01 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया है। इसका प्रतिशत 4.65 है। मुजफ्फरनगर में 35.34 लाख लोगों में से करीब 1.51 लाख लोगों ने यह एप डाउनलोड किया है। इसका प्रतिशत 4.30 है। शामली में 16.40 लाख लोगों में से 61,487 लोगों ने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया है। इसका प्रतिशत 3.75 है। लखनऊ के 57.32 लाख लोगों में से करीब 7.92 लाख ने एप डाउनलोड किया। आबादी के हिसाब से यह 13.83 प्रतिशत है।
डॉ. राजकुमार चैधरी, सीएमओ कहते हैं कि आरोग्य सेतु एप कुल 11 भाषाओं में उपलब्ध है। यह एंड्राइड और आईओएस दोनों को सपोर्ट करता है। इस एप की मदद से यूजर्स को अपने आसपास कोरोना संक्रमित की जानकारी मिलती है। इस एप में दिया गया सिस्टम आपको यह भी बताता है कि आप कोरोना संक्रमित हैं या नहीं। एप डाउनलोड करने के मामले में मेरठ प्रदेश में सातवें नंबर पर पहुंच गया है
शनिवार, 2 मई 2020
मुजफ्फरनगर में सिर्फ 4.30 प्रतिशत लोगों ने डाउनलोड किया आरोग्य सेतु एप
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें