बुधवार, 13 मई 2020

एसपी सिटी ने किया टोल प्लाजा का निरीक्षण, दिए निर्देश

टीआर ब्यूरो।


मुजफ्फरनगर। एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने आज रोहाना स्थित टोल प्लाजा का निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों को निर्देशित किया कि लाॅकडाउन का सख्ती के साथ पालन कराया जाये तथा अनावश्यक कार्य के लिये आने-जाने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्यवाही की जाये। 
मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर के समय एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने आज रोहाना स्थित टोल प्लाजा का निरीक्षण किया तथा टोल चैक प्वाईंट्स पर नियुक्त सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि लाॅकडाउन का सख्ती के साथ पालन कराया जाये तथा अनावश्यक कार्य के लिये आने-जाने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्यवाही की जाये। ज्ञातव्य है कि रोहाना टोल प्लाजा सहारनपुर और मुजफ्फरनगर क सीमा पर स्थित है। उन्होंने कहा कि आने-जाने वाले बैंककर्मी, सफाई कर्मचारी, अस्पताल आदि कर्मचारियों का पास/आई.डी. कार्ड देखकर ही उन्हें भेजा जाये तथा जरुरी सामान लाने वाले वाहनों (खाद्य सामग्री, पैट्रोल आदि), एम्बूलेंस व मेडिकल आपातकाल वाहनों के अलावा किसी भी अन्य वाहनों/व्यक्तियों को न जाने दिया जाये। साथ ही कोरोना वायरस से बचाव हेतु भी आवश्यक बातें सभी पुलिकर्मियों तथा टोल कर्मचारियों को बतायी गयी।  


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...