बुधवार, 20 मई 2020

दो अज्ञात युवतियों के शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

 


टीआर ब्यूरों l


शामलीl कैराना के जगनपुर गांव के जंगल में दो अज्ञात युवतियों के शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। दोनों युवतियों के शवों को रस्सियों से बांधकर खेत में फेंका गया था। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान भी मिले हैं। मृतक युवतियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। सूचना पर सीओ भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। 


कैराना क्षेत्र के गांव जगनपुर निवासी श्यामलाल का कैराना-जगनपुर लिंक मार्ग से करीब 500 मीटर की दूरी पर खेत स्थित है। बुधवार शाम करीब छह बजे किसान अपने ईख के खेत में खाद डाल रहा था। तभी दो युवतियों के शव पड़े दिखे। मामले की सूचना किसान ने पुलिस को दी। एकसाथ दो युवतियों के शव मिलने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीओ प्रदीप सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।


पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियों के शव रस्सियों से बांधकर ईख के खेत में डाले गए थे, जिनके सिर पर गंभीर घाव भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवतियों की हत्या करने के बाद उनके शव को यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन, शिनाख्त नहीं हो पाई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पुलिस की मानें तो युवतियों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। उनकी वेशभूषा से कुछ लोग उनके हरियाणा की होने का दावा कर रहे हैं, वंही कुछ लोग इनको आसपास के इलाके की होने के भी कयास लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। यह भी हो सकता है कि दोनों युवतियां बाहर की रहने वाली हों या आसपास की भी हो सकती हैं। लेकिन, फिलहाल पुलिस अभी किसी परिणाम पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने तमाम बिंदुओं पर संज्ञान लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।


हत्या से पहले हुई हाथापाई


जिन युवतियों के शव मिले हैं उनके सिर पर ही नहीं, बल्कि गले पर भी निशान पाए गए हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि हत्या से पहले उनसे हाथापाई भी हुई है, क्योंकि यदि पहले गला घोंटकर हत्या कर दी जाती तो फिर सिर पर गंभीर घाव के शायद निशान न मिलते। दोनों महिलाओं के शव भी एकजगह बांधकर डाले गए थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...