नई दिल्ली। केंद्र सरकार 31 मई के बाद दो हफ्ते के लिए फिर से लॉकडाउन बढ़ा सकती है। कोरोना वायरस के संक्रमण की गति को कम करने के लिए बढ़ाए जाने वाले इस लॉकडाउन का स्वरूप अलग हो सकता है और इसमें पहले के मुकाबले अधिक ढील दी जा सकती है। गृह मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन का अगले चरण की भावना पहले जैसे लॉकडाउन की तरह नहीं होगी और ज्यादातर फोकस 11 शहरों पर होगा जहां देश के कोविड -19 के 70 प्रतिशत मामले हैं।
लॉकडाउन के पांचवें चरण में केंद्र की ओर से धार्मिक स्थलों को खोलने की छूट दी जा सकती है, लेकिन नियम और शर्तें लागू रहेंगी। धार्मिक स्थल पर कोई भी मेला या महोत्सव मनाने की छूट नहीं होगी। साथ ही अधिक संख्या में लोग इकट्ठा नहीं होंगे। मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य होगा।
लॉकडाउन 5.0 के दौरान सभी जोन में सैलून और जिम को खोलने की इजाजत दी जा सकती है, सिर्फ कंटेनमेंट जोन छोड़कर. हालांकि, इस चरण में किसी स्कूल, कॉलेज-यूनिवर्सिटी को खोलने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। साथ ही माल और मल्टीप्लैक्स को भी बंद रखा जा सकता है।
इन शहरों में छह बड़े महानगर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता हैं। इसके अलावा इसमें पुणे, ठाणे, मेरठ आगरा जयपुर, सूरत और इंदौर भी शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें