बुधवार, 6 मई 2020

अब बिहार के सीतामढ़ी से हुए हिमालय के दर्शन 


सीतामढ़ी। देश में  लॉकडाउन के दौरान देश के कई हिस्सों से खूबसूरत नजारों की तस्वीरें आईं। सबसे पहले जालंधर की तस्वीरों ने चौंकाया, जहां से हिमालय की धौलाधार रेंज दिखाई दी। इसके बाद सहारनपुर की तस्वीरों ने। अब बिहार के सीतामढ़ी से पहाड़ नजर आए हैं। 
हम सीतामढ़ी जिले के अपने गाँव #सिंहवाहिनी में अपने छत से #MtEverest देख सकते हैं आज। प्रकृति खुद को संतुलित कर रही है। नेपाल के नज़दीक वाले पहाड़ तो बारिश के बाद साफ मौसम में कभी कभी दिख जाते थे। असल हिमालय के दर्शन अपने गाँव से आज पहली बार हुए। 
यह तस्वीर ट्विटर यूजर Ritu Jaiswal ने शेयर की। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘हम सीतामढ़ी जिले के अपने गांव #सिंहवाहिनी में अपने छत से #MtEverest देख सकते हैं आज। प्रकृति खुद को संतुलित कर रही है। नेपाल के नजदीक वाले पहाड़ तो बारिश के बाद साफ मौसम में कभी-कभी दिख जाते थे। असल हिमालय के दर्शन अपने गांव से आज पहली बार हुए।’ अब इस तस्वीर को कई लोग शेयर कर रहे हैं। आईएफएस प्रवीन कासवान ने भी फोटो को शेयर किया और लिखा, ‘जब बिहार के सिंहवाहिनी गांव के लोगों ने अपने घरों से एवरेस्ट देखा। उन्होंने कहा कि यह कई दशकों बाद हुआ है।’
यह दावा गांव की मुखिया Ritu Jaiswal का है, जिन्होंने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

सोमवार विशेष : पंचांग एवँ राशिफल

 🚩जय सत्य सनातन🚩* *🚩आज की हिंदी तिथि* *🌥️ 🚩युगाब्द-५१२७* *🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०८२* *⛅🚩तिथि - चतुर्थी रात्रि 11:24 तक तत्पश्चात पञ्चमी* ...