ग्रहों की स्थिति-सूर्य और शुक्र वृषभ राशि में हैं। राहु, चंद्रमा और बुध मिथुन राशि में हैं। धनु राशि में केतु, मकर राशि में शनि,गुरु और मंगल कुंभ राशि में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है। ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है।गुरु, शुक्र और शनि के वक्री होने के नाते हर तरह से खराब स्थिति का सामना जनमानस को करना पड़ रहा है। बहुत बचकर पार करें।
राशिफल-
मेष-स्थिति करीब-करीब ठीक है। स्वास्थ्य सही चल रहा है। प्रेम सही चल रहा है। व्यापारिक स्थिति में भी दिनोंदिन अच्छे की ओर जाएंगे। बस कोई रिस्क न लें। वैसे आपकी स्थिति बारह राशियों में थोड़ी अच्छी है। दिनोंदिन अच्छे की ओर जाएंगे। बजरंग बली की उपासना करें।
वृषभ-धन की परेशानी रहेगी। अपनों में थोड़ी अनबन रहेगी। पूंजी निवेश अभी न करें। जुआ, सटटा, लाटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार और प्रेम मध्यम है। शनिदेव की अराधना करें।
मिथुन-नकारात्मक उर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। प्रेम में दूरी बनी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा समय नहीं चल रहा है अभी। प्रेम में दूरी बनी रहेगी। पीली वस्तु का दान करें।
कर्क-थोड़ी कमजोरी की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। उर्जा की कमी रहेगी। निर्णय लेने की क्षमता में कमी रहेगी। मन अवसाद सा फील कराएगा। व्यापारिक दृष्टि से भी बहुत अच्छा समय नहीं दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।
सिंह-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। शारीरिक स्थिति ठीक है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे आगे बढ़ जाएंगे। शनि से सम्बन्धित चीजों का दान करें।
कन्या-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग रहेगा। लेकिन कोई रिस्क न लें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई भी ऐसी नौबत में न आइएगा जिससे कोर्ट-कचहरी का सामना करना पड़े। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार मध्यम से बेहतर दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
तुला-भाग्यवश कोई काम बनेगा। स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय है। प्रेम में अभी दूरी बरकरार रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।शनिदेव की उपासना करें।
वृश्चिक-स्वास्थ्य के मामले में कोई रिस्क न लें। परिस्थितियां अभी प्रतिकूल हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा समय नहीं है। बहुत बचकर पार करें। हरी वस्तु का दान करना उचित रहेगा।
धनु-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय तीनों मध्यम दिख रहा है । लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।
मकर-जीवनसाथी के साथ थोड़ी जो दूरियां थीं वो नजदीकियों में बदलेंगी। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है। शनिदेव का स्मरण करें। अच्छा होगा।
कुंभ-शत्रु पक्ष परेशान करने की कोशिश करेगा लेकिन एक नहीं चल पाएगी। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार ठीक ठाक और प्रेम की स्थिति सुधार की ओर जा रही है। गणेश जी की वंदना करें।
मीन-निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य मध्यम , प्रेम और व्यापार पहले से बेहतर दिख रहा है। बजरंग बली को प्रणाम करें मानसिक रूप से। अच्छा होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें