🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 13 मई 2020*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*
⛅ *मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार वैशाख)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - सप्तमी पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *नक्षत्र - श्रवण पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *योग - शुक्ल 14 मई रात्रि 01:13 तक तत्पश्चातम ब्रह्म*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:23 से दोपहर 02:02 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:02*
⛅ *सूर्यास्त - 19:07*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - सप्तमी वृद्धि तिथि*
💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *विष्णुपदी संक्रांति* 🌷
➡ *14 मई 2020 गुरुवार को विष्णुपदी संक्रांति है ।*
🙏🏻 *पुण्यकाल: सुबह 10:53 से शाम 05:17 तक | इस में किया गया जप , ध्यान , पुण्य कर्म लाख गुना पुण्यदायी होता है – ( पद्म पुराण , सृष्टि खंड )*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *अहंकार, चिंता और व्यर्थ का चिंतन मिटाने का मंत्र* 🌷
🙏🏻 *अहंकार, चिंता और व्यर्थ का चिंतन साधक की शक्ति को निगल जाते हैं | इनको मिटाने के लिए एक सुंदर मंत्र योगी गोरखनाथजी ने बताया है | इसमें कोई विधि – विधान नहीं है | रात को सोते समय इस मंत्र का जप करो, संख्या का कोई आग्रह नहीं है | इस मंत्र से आपके चित्त की चिंता, तनाव, खिंचाव, दिक्कतें जल्दी शांत हो जायेगी और साधन – भजन में बरकत आयेगी | मंत्र उच्चारण में थोडा कठिन जैसा लगेगा लेकिन याद रह जाने पर आसान हो जायेगा | बाहर के रोग तो बाहर की औषधि से मिट सकते हैं लेकिन भीतर के रोग बाहर की औषधि से नहीं मिटेंगे और इस मंत्र से टिकेंगे नहीं |*
🙏🏻 *हमारी जो जीवनधारा है, जीवनीशक्ति है, चित्तशक्ति है उसीको उद्देश्य करके यह मंत्र है ।*
🌷 *ॐ चित्तात्मिकां महाचित्तिं चित्तस्वरूपिणीं आराधयामि चित्तजान रोगान शमय शमय ठं ठं ठं स्वाहा ठं ठं ठं स्वाहा |*
🙏🏻 *‘हे चित्तात्मिका, महाचित्ति, चित्तस्वरूपिणी ! मैं तेरी आराधना करता हूँ | जगत – शक्तिदात्री भगवती ! मेरे चित्त के रोगों का तू शमन कर |’*
🙏🏻 *‘ठं’ बीजमंत्र है, यह बड़ा प्रभाव करता है | किसीमें लोभ, किसीमें मोह, किसीमें शराब पीने का, किसीमें अहंकार का, किसीमें शेखी बधारने का दोष होता है | चित्त में दोष भरे है इसलिए तो चिंता, भय, क्रोध, अशांति है और जन्म – मरण होता है |*
🙏🏻 *इसके जप से आद्यशक्ति चेतना चित्त के दोषों को दूर कर देती है, चित्त को निर्मल कर देती है | सीधे लेट गये, यह जप किया | जब तक निद्रा न आये तब तक इसका प्रयोग करें | निद्रा आने पर अपने – आप ही छूट जायेगा | रात को जप करके सोने से सुबह तुम स्वस्थ, निर्भय, प्रसन्न होकर उठोगे |*
🙏🏻 *भगवान के मंत्र हों और भगवान को अपना मानकर प्रीतिपूर्वक जप करें तो चित्त भगवदाकार होकर भगवदरस से पावन हो जाता है | भगवदरस के बिना नीरसता नहीं जाती |*
🙏🏻
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *पुण्यदायी तिथियाँ* 🌷
➡️ *14 मई : विष्णुपदी संक्रांति (पुण्यकाल : सुबह 10:53 से शाम 05:17 तक) (ध्यान, जप व पुण्यकर्म का लाख गुना फल )*
➡️ *18 मई : अपरा एकादशी (महापापों का नाश )*
➡️ *26 मई : मंगलवारी चतुर्थी (सूर्योदय से रात्रि 01:09 तक )*
➡️ *28 मई : गुरुपुष्यामृत योग (सूर्योदय से सुबह 07:27 तक) (ध्यान, जप, दान, पुण्य महाफलदायी )*
➡️ *02 जून : निर्जला एकादशी (व्रत से अधिक मास सहित 26 एकादशियों के व्रत का फल; स्नान, दान, जप, होम आदि अक्षय फलदायी )*
➡️ *08 जून : विद्यालाभ योग (गुजरात-महाराष्ट्र छोड़कर भारतभर में )*
➡️ *09 जून : मंगलवारी चतुर्थी (सूर्योदय से रात्रि 07:39)*
➡️ *14 जून : षडशीति संक्रांति (पुण्यकाल : दोपहर 12:39 से सूर्यास्त ) (ध्यान, जप व पुण्यकर्म का 86000 गुना फल )*
➡️ *17 जून : योगिनी एकादशी (महापापों को शांत कर महान पुण्य देनेवाला तथा 88000 ब्राह्मणों को भोजन कराने का फल प्रदान करनेवाला व्रत )*
➡️ *20 जून : दक्षिणायन आरम्भ (पुण्यकाल : सूर्योदय से सूर्यास्त ) (ध्यान, जप व पुण्यकर्म कोटि-कोटि गुना अधिक व अक्षय फलदायी )*
➡️ *21 जून : सूर्यग्रहण*
🙏🏻 * 🌞बुधवार के दिन गणेशजी को सिंदूर अर्पित करें। उन्हें सिंदूर चढ़ाने से समस्त परेशानियां दूर होकर सभी समस्याओं का समाधान होता है।
🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻पंचक
14मई2020 शाम 07.20 से
19मई 2020 शाम 07.53 तक
एकादशी
4मई 2020 सोमवार
18मई 2020 सोमवार
प्रदोष
5मई 2020 मंगलवार
19मई 2020 मंगलवार
अमावस्या
22मई 2020 शुक्रवार
पूर्णमासी
7मई 2020 गुरुवार
मेष - पॉजिटिव - धन के मामले में आप काफी भाग्यवान साबित होंगे, क्योंकि भाग्य का भी आपको पूरा समर्थन मिलेगा। आपकी योजनाएं चल पड़ेंगी और जो भी आपने विचार मन में लिए थे, जिससे कि आपको धन प्राप्त हो सकता था, वे सभी विचार कार्य रूप में परिणत होंगे और आप को उनसे धन की प्राप्ति होने लगेगी।
नेगेटिव - जो छात्र सरकारी परीक्षा अथवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें और अधिक मेहनत करने की ज़रूरत है| दाम्पत्य जीवन में थोड़ा संभल कर चलें और जीवन साथी को आदर और सम्मान दें| किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके बहुत काम आएगी।
लव - किसी तीसरे व्यक्ति के कारण आपके प्यार में दिक्कतें आ सकती हैं। यदि ऐसा होता है तो, आपको विशेष रूप से अपने प्रियतम के साथ बैठकर सारी स्थिति से उन्हें अवगत करा देना चाहिए, ताकि ना ही आपके मन में और ना ही उनके मन में किसी बात को लेकर कोई ग़लतफहमी रहे, जो आगे चलकर आपको परेशान करे।
व्यवसाय - एक से अधिक माध्यमों से आपके काम में बढ़ोतरी होगी। आपकी बुद्धि अच्छे निर्णय लेगी, जो आपके कार्यक्षेत्र में आपको ऊपर उठाएगी।
स्वास्थ्य - पेट और त्वचा से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 6
वृषभ - पॉजिटिव - यदि आप कविता लिखते हैं तो, इस दौरान किसी नई कविता का सृजन करेंगे। और यदि आप अभिनय के क्षेत्र में हैं तो, लोगों को आप की कलाकारी देखने का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर यह समय आपके अंदर छुपी प्रतिभाओं को बाहर लेकर आने के लिए उपयुक्त समय देगा। बस आपको इस समय का भरपूर प्रयोग करना चाहिए।
नेगेटिव - किसी भी शॉर्टकट को न अपनाएं और पूरी मेहनत से अपना काम करें| आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए अथक प्रयासों की आवश्यकता है| अपने काम को लेकर यात्राओं पर जाना होगा जिनमें धन तो व्यय होगा पर आर्थिक लाभ नही होगा|
लव - आपको ध्यान रखना है कि अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों को लव लाइफ पर हावी ना होने दें और अच्छे प्रेम जीवन का आनंद लें। इस दौरान आपका प्रियतम आप से भावनात्मक जुड़ाव की मांग कर सकता है।
व्यवसाय - इस दौरान आप एक से अधिक माध्यमों से धन अर्जन की उम्मीद कर सकते हैं और यह समय काफी बेहतर रहने वाला है। केवल इतना ही नहीं जीवन साथी के भाग्य का भी आपको सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य - आपको स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना आवश्यक है| घुमने फिरने से आपको अच्छा महसूस होगा|
भाग्यशाली रंग: पीला भाग्यशाली अंक: 4
मिथुन- पॉजिटिव - केतु की स्थिति आपको धार्मिक भी बनाएगी और आप धर्म कर्म से संबंधित कामों बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे तथा उन पर अच्छा खासि धन भी खर्च करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती हैं, जिनमें आपके कुछ नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो आपके काफी काम आएँगे।
नेगेटिव - पैसों के लेन देन में सावधानी बरतें और किसी पर अधिक विश्वास न करें| फिज़ूलखर्ची से बचना बहुत आवश्यक है| आर्थिक निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें| आपका कोई सहयोगी या फिर मित्र धन हानि का कारण बनेगा|
लव - आज का दिन प्रेम प्रसंगों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है| नए प्रेम प्रसंगों अथवा प्रेम प्रस्तावों का जीवन में प्रवेश हो सकता है| आपके अंतरंग संबंधों में वृद्धि करेगी, जिससे आपकी लव लाइफ और भी बेहतर चलेगी।
व्यवसाय - आपके व्यवसाय से आपको अच्छी मुनाफ़े की उम्मीद करनी चाहिए। आपके परिवार के लोग भी आपको आर्थिक तौर पर मदद करेंगे। इस प्रकार आप आर्थिक रूप से प्रगति करेंगे।
स्वास्थ्य - मानसिक तौर पर समय आपके अधिक अनुकूल नहीं रहेगा और आप मानसिक चिंता से ग्रस्त रह सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 9
कर्क - पॉजिटिव - जो नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें भी अच्छे अवसर मिलेंगे| व्यवसायिक लोगों को सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं| यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो भी अच्छा धन संग्रह कर पाएंगे| आपको वेतन वृद्धि का लाभ भी मिलता दिखाई दे रहा है|
नेगेटिव - व्यापार को सतर्कता के साथ संभालना होगा| किसी भी विषय में अपने घर के बड़े बुजुर्गों का परामर्श बहुत ही अच्छा साबित होगा| आपको परामर्श दिया जा रहा है कि आपको किसी भी प्रकार के दूषित विचार से स्वयं को बचाना होगा|
लव - प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर लवमेट से आपकी बहस हो सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखने की आपको जरुरत है।
व्यवसाय - करियर के मामले में आपको थोड़ा सोच विचार करना होगा और ऐसे मौके आएँगे कि आप अपनी वर्तमान जॉब को छोड़कर दूसरी जॉब करना पसंद करेंगे।
स्वास्थ्य - जीवन में सबसे महत्वपूर्ण होता है अच्छा स्वास्थ्य और स्वास्थ्य के मामले में यह समय में आप ठीक-ठाक रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 3
सिंह - पॉजिटिव - आप अपनी वर्तमान जॉब को छोड़ सकते हैं, लेकिन यहां कोई समस्या नहीं है, क्योंकि नई जॉब भी आपको बहुत अच्छी मिलेगी। यानि कि आप किसी दूसरी बेहतर जॉब को पाने के बाद ही इस जॉब को छोड़ पाएंगे और ऐसी स्थिति में आपके करियर में ग्रोथ होगी तथा तरक्की प्राप्त होगी।
नेगेटिव - पारिवारिक जीवन को सँभालने की आवश्यकता पड़ेगी| अपने परिवार के सदस्यों को मान सम्मान दें| अपने व्यर्थ के खर्चों को रोकना होगा और बचत पर पूरा ध्यान देना होगा| आर्थिक रूप से जीवन सामान्य चलता रहेगा| धन निवेश करते समय कोई भी जोखिम उठाने से बचें|
लव - आपकी वाणी में मिठास रहेगी और आप अपने प्रियतम को अपनी मीठी मीठी शहद जैसी बातों से खुश रखने का पूरा प्रयास करेंगे जिससे आपका प्रेम जीवन खुशनुमा बना रहेगा।
व्यवसाय - ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि भले ही आपको काफी अच्छे परिणाम मिल रहे हों, लेकिन आप अपने कार्य क्षेत्र में अपनी तरक्की से उतने प्रसन्न नहीं होंगे, जितनी आपने उम्मीद की थी।
स्वास्थ्य - आप एक चुस्त-दुरुस्त जीवन का आनंद उठाएंगे।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5
कन्या - पॉजिटिव - यह समय पारिवारिक तनाव को दूर करने वाला साबित हो सकता है। शुक्र की दृष्टि आपसी प्रेम और स्नेह की भावना को बढ़ाएगी और माता-पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस प्रकार आप परिवार की ओर से संतुष्ट रहेंगे और आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव - आप कार्यक्षेत्र पर अपने विरोधियों पर भी भारी पड़ेंगे और वे आपके सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे। जो आपके सहयोगी और सहकर्मी हैं, वे मिले-जुले प्रभाव देंगे। कुछ आपके बहुत मददगार साबित होंगे और कुछ आपके विरुद्ध कुआँ खोदने का प्रयास कर सकते हैं।
लव - आप अपनी मन की भावनाओं को अपने प्रियतम से शेयर करेंगे जिससे कि आपका प्रेम जीवन एक दूसरे को और निकट लेकर आएगा, लेकिन मंगल की अष्टम दृष्टि पंचम भाव पर होने से बीच-बीच में तनातनी और गर्मागर्म बहस होने की भी पूरी पूरी संभावना है।
व्यवसाय - थोड़ा समझदारी से काम लेना बेहतर होगा। कार्य क्षेत्र की स्थिति आपके अनुकूल होंगी और शनि देव की दृष्टि आपकी मेहनत आपकी सफलता का मार्ग खोलेगी।
स्वास्थ्य - आपको आरोग्य की प्राप्ति होगी और जो शारीरिक समस्याएं चली आ रही है उनसे मुक्ति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: 2
तुला- पॉजिटिव - यदि आपके भाई बहनों की बात की जाए तो छोटे भाई बहनों से बेहतरीन परिणामों की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी मित्र की सहायता मिल सकती है| लम्बे समय के लिए किया गया निवेश निश्चित ही लाभ पहुंचाएगा|
नेगेटिव - आपको अपने घर के लोगों के साथ बात करनी चाहिये और उन्हें समझाने की कोशिश करनी चाहिये। जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उन्हें बहुत अधिक परिश्रम करना होगा अन्यथा सफलता नहीं मिल पायेगी| विदेश में पढाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अपने प्रयास बढ़ाने होंगे|
लव - आपको बहुत सोच समझ कर रहना होगा और कोई भी बात मुझसे ऐसी ना निकालें जो आपके प्रियतम को चुभ जाए और वे आपसे किसी बात पर लड़ाई कर बैठें।
व्यवसाय - वरिष्ठ अधिकारी कार्य क्षेत्र में आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपके काम को महत्व देते हुए आपको आगे बढ़ने का अवसर देंगे। यदि आप व्यापार करते हैं तो, आपको थोड़ा सा सोचना होगा कि किस प्रकार अपने बिज़नेस को विस्तार दिया जाए।
स्वास्थ्य - आपको सलाह दी जाती है कि अति हर चीज की अनुकूल नहीं होती इस बात पर ध्यान रखें और अपने स्वास्थ्य को सबसे अधिक महत्व दें।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 9
वृश्चिक - पॉजिटिव - स्थितियां काफी हद तक बेहतर बनेगी और परिवार के लोग एकजुट रहकर हर समस्या का समाधान कर लेंगे। यदि कोई पारिवारिक केस चलेगा या मुकदमा दर्ज होगा तो जीत उसमें आपको मिलेगी क्योंकि ग्रहों की स्थिति पूरी तरह से आप के पक्ष में है।
लव - आपका प्रियतम आपकी ओर आकर्षित होगा और आपकी पर्सनलिटी पर फ़िदा होगा। हालांकि उस दौरान आपके व्यवहार में कुछ बदलाव आ सकते हैं और आप किसी बात का अहम पाल कर बैठेंगे जो आपके प्रियतम को कर सकता है।
व्यवसाय - मंगल की दृष्टि व्यापार में सफलता को तो दिखा रही है, लेकिन दूसरी ओर आप और आपके साझेदार के मध्य संबंधों पर प्रतिकूल असर डाल सकती है।
स्वास्थ्य - अत्यधिक माता में भोजन करने से बचें।
भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 2
धनु - पॉजिटिव - व्यवसाय से जुड़े जातक अपनी मेहनत के दम पर बहुत लाभ कमा पाएंगे| जो लोग नयी नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त होंगे| पदोन्नति के योग बन रहे हैं| शेयर बाज़ार में लम्बे समय के लिए किया गया निवेश लाभ पहुंचाएगा| नए कार्य करने में आपकी रुचि बढ़ेगी|
नेगेटिव - यदि आप सफलता पाना चाहते हैं तो बहुत मेहनत करनी होगी| किसी भी वाद विवाद से आपको बचना होगा| किसी भी कार्य को करने में असावधानी न बरतें| सट्टे एवं लाटरी से हानि हो सकती है| आर्थिक मामलों में कोई भी जोखिम न लें और बहुत सोच समझ कर निवेश करें|
लव - आपके दांपत्य जीवन के लिए खुशहाल रहने वाला है और आपका जीवन साथी आपके परिवार के प्रति समर्पित रहकर भी सभी कर्तव्यों का निर्वाह करेगा और साथ ही साथ आपके जीवन में भी प्रेम और समझदारी का परिचय देगा।
व्यवसाय - बहुत ही धैर्य और सूझबूझ का परिचय आपको देना पड़ेगा और यदि आप ऐसा कर पाने में सफल हो सके तो करियर में तरक्की होने से कोई नहीं रोक पाएगा।
स्वास्थ्य - आपको संबंधित शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8
मकर - पॉजिटिव - अपनी संतान की ओर से आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं और उनकी जीवन में प्रगति आपको भी खुशी देगी तथा यदि वे बड़े हैं, तो उनकी आर्थिक मदद से आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपके सहयोगियों के साथ आपका ताल मेल कार्यक्षेत्र में लाभ पहुंचाएगा|
नेगेटिव - आपके मन में भी कुटुंब के लोगों के प्रति कुछ शंकायें हो सकती है। आपके छोटे भाई बहनों के साथ समस्या हो सकती है और उनके संबंधों पर भी पड़ सकता है। आप इस दौरान अपने भाई-बहनों से अच्छे संबंध बनाकर रखें, क्योंकि आपके जीवन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
लव - यदि आपकी शादीशुदा जिंदगी में पहले से कुछ समस्याएं चल रही है तो, इस दौरान आपसी बातचीत से वे सुलझ सकती हैं और आपका दांपत्य जीवन काफी मजबूत हो जाएगा।
व्यवसाय - आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। ग्रहों की स्थिति जहां एक ओर कुछ खर्चे बनाए रखेगी, वहीं दूसरी ओर आपको धन प्राप्ति का मार्ग भी सुझाती रहेगी।
स्वास्थ्य - आपको विशेष रूप से अपने पेट और किडनी से संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूक रहना होगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9
कुंभ - पॉजिटिव - आप दूसरों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समान्य से अधिक विचारशील होंगे। प्रियजनों से मदद पाने की आपकी इच्छा आपको सहयोग पाने के लिए प्रेरित करेगी। कोई शो देखने, संगीत का मज़ा लेने या किसी मनोरंजक समय की योजना के लिए मिले अवसर का सदुपयोग करें।
नेगेटिव - परिवार के लोगों का एक दूसरे से कुछ अलगाव हो सकता है और इसकी वजह आपसी भावनाओं का मेल ना होना हो सकता है। इसके अतिरिक्त संभावना है कि आपको कुछ समय के लिए परिवार से दूर जाना पड़े और परिवार में आप के महत्व को उतना ना माना जाए जितना कि आप हैं।
लव - आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर रहने की संभावना है, इसलिए उनका पूरा ध्यान रखें और अपने रिश्ते को और भी खूबसूरत बनाने का अपनी ओर से भरसक प्रयत्न करें।
व्यवसाय - आप अपने खर्चों से भी पार पा लेंगे और एक अच्छी आर्थिक स्थिति का आनंद लेंगे। सरकारी क्षेत्र से भी किसी प्रकार का लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है।
स्वास्थ्य - भरपूर मात्रा में नींद लें और जल का सेवन करें तथा प्रातकाल जल्दी उठकर सूर्य देव के दर्शन करें और सूर्य नमस्कार करें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 6
मीन - पॉजिटिव - ग्रहो के गोचर उन विद्यार्थियों के लिये शुभ रहेगा जो शोध कर रहे हैं। सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना बनती है। यदि आप व्यापार करते हैं तो, शुक्र की स्थिति आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी और आपको व्यापार के माध्यम से अच्छा लाभ हो सकता है।
नेगेटिव - यदि संभव हो तो अपना निवेश किसी दीर्घकालीन लाभ की उम्मीद से करें। आपके खर्चों में वृद्धि होगी और इस दौरान आपको आर्थिक चुनौतियों से जूझना पड़ सकता है। आपके कुटुंब में कुछ समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।
लव - आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। आपको अपने घर के छोटे सदस्यों के साथ वक्त बिताना सीखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप घर में सद्भाभ बना पाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे।
व्यवसाय -अगर आप सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं तो, आपको सरकारी भवन या वाहन का सुख भी मिल सकता है। शुक्र आपको हर प्रकार की सुख सुविधाओं का आनंद लेने योग्य बनाएगा और इसके लिए आपको भरपूर आमदनी भी दिलवाएगा।
स्वास्थ्य - व्यर्थ की चिंताएं आपकी मानसिक तनाव को बढ़ाने का कार्य करेंगे और संभवतः आप अपनी ऊर्जा शक्ति में कमी महसूस कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 8
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।
आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,
शुभ वर्ष : 2021, 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।
नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें