सोमवार, 25 मई 2020

गर्मी का प्रहार पारा 47 पार

लखनऊ l प्रचंड गर्मी के चलते बुन्देलखण्ड के बांदा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री पर पहुंच गया। बुंदेलखण्ड के जिलों का औसत अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ज्यादा और न्यूनतम 29 डिग्री रहा। सेंट्रल यूपी के जिलो में भी औसत तापमान 44 डिग्री पहुंच गया है।  यहां भी न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा जिससे लोगों को रात में भी चैन नहीं मिला।


सोमवार से नौतपा शुरू हो रहे हैं। माना जाता है कि नौ दिन तक धरती तपती रहेगी। इसका असर रविवार से ही देखने को मिल गया। बांदा का तापमान 47 पर पहुंच गया। चित्रकूट और उरई में 46, झांसी, ललितपुर में 45 व हमीरपुर और महोबा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। इन जिलों में न्यूनतम तापमान भी 30 और 29 डिग्री के बीच रहा। सेंट्रल यूपी में कानपुर और कानपुर देहात का अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया। इटावा और औरैया का तापमान भी 44 डिग्री रहा। फतेहपुर और हरदोई का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। सेंट्रल यूपी के जिलों में भी न्यूनतम तापमान का औसत 29 डिग्री रहा।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...