टीआर ब्यूरो।
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज गेहूं खरीद क्रय केन्द्र बघरा व ग्राम माण्डी मंे बनाये गये गेहूं क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण कर गेहंू खरीद के लिए की कई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने इस दौरान केन्द्रों पर बोरा, तौल मशीन ,छन्ना, पेयजल आदि का निरीक्षण किया और गेहूं खरीद के सम्बन्ध में केंद्र प्रभारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि केन्द्र पर किसानों के बैठने के स्थान, पीने के पानी, बोर्ड आदि का प्रमुखता से ख्याल रखा जाए।
जिलाधिकारी ने ग्राम जागाहेड़ी पहुंचकर राशन वितरण की दुकान का औचक निरीक्षण किया। उन्होने कोटेदार को निर्देश दिये कि सोशल डिस्टैसिंग का पालन कराकर राशन वितरण किया जाये। उन्होने कहा जो कि नये राशन कार्ड धारक/पात्र है उनकी लिस्ट प्रत्येक उचित दर की दुकार पर चस्पा की जाये। सभी पात्रांे को निर्धारित मानक के अनुसार राशन वितरण किया जाये। उन्होने निर्देश दिये कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नही आनी चाहिए। शिकायत आने पर तत्काल कडी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने बघरा, में गौशाला/गौ आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। उनहोने निर्देश दिये कि गौवंश के लिए चारे, भूसे, पानी आदि की उचित व्यवस्था रखी जाये। उन्होने कहा कि अभी से भूसा क्रय कर स्टोर कर लिया जाये ताकि पशुओं के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
जिलाधिकारी ने आज बघरा में संचालित कोल्हू पर जाकर कोल्हू संचालक व वहां गन्ना लेकर आये किसान से संवाद भी किया। उनहोने किसान से कोल्हू पर गन्ना डालने व कोल्हू संचालक से गन्ने के रस से बनने वाले उत्पादों व उसकी ब्रिकी के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उनहोने कोल्हू संचालक को निर्देश दिये कि सोशल डिस्टैंिसग का ख्याल रखा जाये और स्वचछता के साथ कार्य किया जाये। उन्होने किसान व कोल्हू संचालक से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा। जिलाधिकारी ने आज शहर के बालाजी धाम में संचालित कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने आज औधोगिक क्षेत्र बेगराजपुर जाकर औधोगिक इकाई मैगमा इन्डस्ट्रीज का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि कम कम से श्रमिकांे को बुलाकर सोशल डिस्टैसिंग का पूर्ण रूप से पालन कराया जाये। उनके सैनिटाईजेशन, साबुन, मास्क, आदि की पूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए। उनकी निरन्तर थर्मल चैंिकग की जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह सहित सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें