शनिवार, 18 अप्रैल 2020

देवबंद हुआ सील ,7 जमाती पॉजिटिव, संख्या हुई 13

 


टीआर ब्यूरो


देवबंद। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीज़ों की संख्या को देखते हुए पहले से हॉट स्पाट के रूप में चिन्हित देवबंद के कुछ क्षेत्र को अब बढ़ा दिया गया है। प्रशासन ने सुबह से देवबंद को पूरी तरह से सील करने का फ़ैसला लिया है।


देवबन्द में कोरोना पोसिटिव की संख्या हुई 13
शुक्रवार को नोएडा से आई रिपोर्ट में जामिया तिब्बिया में क्वारन्टीन गुजराती जमातियों में से 7 जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव निकली है। जिससे प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। शुक्रवार को देवबंद पहुंचे डीएम अखिलेश सिंह ने पूरे शहर को सील करने के आदेश दे दिए हैं। साथ ही स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी समस्त पास भी निरस्त कर दिए गए हैं। सम्पूर्ण शहर सील बंदी के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी बंद रहेंगी। साथ ही बाहरी व्यक्तियों के आगमन पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ना ही देवबंद से कोई व्यक्ति बाहर जा सकेगा और ना ही देवबंद की सीमा में प्रवेश कर सकेगा।
एसडीएम देवेंद्र पांडे ने बताया जिलाधिकारी के आदेश पर देवबन्द को पूर्ण रूप से सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...