मुजफ्फरनगर। जिले में आज लॉकडाउन के पहले दिन पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरों से बाहर न निकले। लॉकडाउन के दौरान 50 लोगों के खिलाफ धारा 188 के दस मुकदमे दर्ज किए गए है। 855 वाहनों का चालान किया है, वहीं 97 वाहनों को सीज किया गया है। पुलिस ने वाहनों के चालान कर लगभग 2 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला है।
लॉकडाउन के दौरान शहर व जिले भर में आदेशों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने सख्ती की है। सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ धारा 188 के दस मुकदमे दर्ज किए गए है। बुधवार को शहर के तीनों थानों थानों की पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 855 वाहनों का चालान किया है। पुलिस ने अनावश्यक तरीके से सड़क पर अपने वाहन लेकर घूमने वाले लोगों के 97 वाहन सीज कर दिए है। वाहनों से चालान करते हुए पुलिस ने 2 लाख सत्तरह सौ रुपये शमन शुल्क वसूला है। सबसे अधिक शमन शुल्क एक लाख रुपये थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा वसूला गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने लोगों ने अपने घरों में रहने की अपील की है। ऐसा ना करने पर उनके साथ पुलिस सख्ती करेगी। कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोडा गया है।
बुधवार, 25 मार्च 2020
लॉकडाउन में 50 पर मुकदमा, 855 वाहनों का चालान
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें