शुक्रवार, 20 मार्च 2020

जिले की नगर पंचायतों में नामित सदस्यों की सूची जारी


मुजफ्फरनगर।   जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायतों में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सभासदों की सूची जारी कर दी गई है। 
इसके अनुसार नगर पंचायत शाहपुर में मणिकांत, भंवर पाल कश्यप व जितेंद्र धवन को सदस्य नामित किया गया है। नगर पंचायत पुरकाजी मैं अतुल विक्रम, सोहन लाल वाल्मीकि और नवीन गोयल सदस्य बनाए गए हैं।  नगर पंचायत सिसौली में सहदेव, योगेश वाल्मीकि व राकेश कश्यप को सदस्य नामित किया गया है। नगर पंचायत जानसठ में गौरव भटनागर, राजीव गुप्ता तथा विशाल सैनी नामित सदस्य होंगे।  नगर पंचायत भोकरहेड़ी में वीरपाल सहरावत, रामकुमार शर्मा व विक्रम सिंह तथा नगर पंचायत चरथावल में मिथुन त्यागी, अजय वर्मा और मनीष को सदस्य बनाया गया है।  
नगर पंचायत मीरांपुर में प्रदुमन शर्मा, मूलचंद शर्मा व मनीष भद्रकाशी को सदस्य बनाया गया है। नगर पंचायत बुढ़ाना में रामनरेश, संगीत गर्ग व कुलदीप को सदस्य नामित किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बच्चे के अपहरण की सूचना पर दौडी पुलिस, खबर निकली झूठी

मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना क्षेत्र के कम्हैड़ा गांव से बच्चे के अपहरण की झूठी खबर व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हुई। जांच में पता चला कि बच्चा अप...